Hindi News / politics / Bihar News: आपका भाई 'सम्राट' खड़ा है...जो भी आंख दिखायेगा, पाताल से भी...

Bihar News: आपका भाई 'सम्राट' खड़ा है...जो भी आंख दिखायेगा, पाताल से भी खोज निकालूंगा, CM 'चौधरी' की महिला सुरक्षा पर सख्त चेतावनी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के गांधी मैदान से महिला आक्रोश रैली में बड़ा बयान दिया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि किसी ने भी असुरक्षा की स्थिति पैदा की तो उसे पाताल से भी खोज निकालेंगे।

1st Bihar Published by: Viveka Nand Updated Apr 20, 2026, 12:12:43 PM

Samrat Choudhary, Bihar News, Gandhi Maidan Rally, Mahila Aakrosh Rally, Women Safety Bihar, Bihar Politics, NDA Bihar, Women Reservation 33 Percent, Bihar CM Statement, Patna News

- फ़ोटो self

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधऱी ने गांधी मैदान से हुंकार किया है. कहा है कि जो भी महिलाओं को आंख दिखायेगा,असुरक्षा की स्थिति खड़ा करेगा, उसे पाताल से खोज निकालेंगे, उसे छोड़ेंगे नहीं. मुख्यमंत्री आज सोमवार को महिला आक्रोश रैली को संबोधित कर रहे थे.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महिला आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, मैं महिलाओं को आश्वस्त करता हूं, आपके मन में कई प्रश्न उठते होंगे. महिला सुरक्षा को लेकर एक-एक महिलाओं को बता देना चाहता हूं. आपका भाई सम्राट चौधरी यहां पर खड़ा है. आपके लिए कोई भी असुरक्षा की स्थिति खड़ा करेगा, उसे पाताल से भी खोज निकालूंगा. उसे छोड़ूंगा नहीं. इसलिए आपके जन आक्रोश महिला पदयात्रा में शामिल हुआ हूं. आपको समर्थन देने आया हूं.

सम्राट चौधरी ने कहा कि आपने जिस तरह से आंदोलन छेड़ा है, इस ज्वाला को बरकरार रखना है. जन आक्रोश को ज्वाला के रूप में बनाकर रखिए, जब तक आपको विधानसभा और लोकसभा में 33 फीसदी का आरक्षण नहीं मिल जाता हो, इस ज्वाला बरकरार रहनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पूरा एनडीए का कुनबा आपके साथ खड़ा है.