ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर सीएम आवास पर चल रही बैठक, बीजेपी-जेडीयू के कई नेता मौजूद

PATNA : विधानपरिषद चुनाव को लेकर आज बिहार एनडीए में फाइनल बातचीत हो रही है. इसके लिए बिहार बीजेपी के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात

बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर सीएम आवास पर चल रही बैठक, बीजेपी-जेडीयू के कई नेता मौजूद
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : विधानपरिषद चुनाव को लेकर आज बिहार एनडीए में फाइनल बातचीत हो रही है. इसके लिए बिहार बीजेपी के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर रहे हैं। दोनों के बीच बैठक चल रही है। बैठक में जनता दल यूनाइटेड और भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद हैं. बैठक में शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल और डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद भी मौजूद हैं.


बिहार में स्थानीय कोटे से 24 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव को लेकर बीजेपी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अहम बैठक हो रही है. बता दें कि यह  बैठक एक अने मार्ग में हो रही है जहां पर भूपेंद्र यादव, तार किशोर प्रसाद, संजय जायसवाल समेत कई बीजेपी नेता मौजूद हैं. 


बता दें कि इससे पहले शुक्रवार की शाम पटना पहुंचने के बाद भूपेंद्र यादव ने पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की. बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल और दोनों डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद, रेणु देवी के साथ भूपेंद्र यादव ने बैठक की है. इस बैठक में ना केवल विधान परिषद चुनाव को लेकर चर्चा हुई बल्कि सरकार के कामकाज को लेकर भी समीक्षा की गई.


बिहार में स्थानीय निकाय कोटे से 24 MLC का चुनाव होना है. इसमें सीट शेयरिंग को लेकर बीजेपी-जेडीयू में विवाद चल रहा है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पहले ही कहा था कि भूपेंद्र यादव पटना आने वाले हैं. उनके पटना आने के बाद सीटों के बंटवारे का औपचारिक एलान हो जायेगा. भूपेंद्र यादव आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर रहे हैं. इसी मुलाकात में सीट शेयरिंग फाइनल हो जायेगी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें