ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

‘बिहार में महागठबंधन का वजूद खत्म, आदतन भ्रष्टाचारियों और वंशवादियों से है एनडीए की लड़ाई’

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के एनडीए में एंट्री को लेकर बड़ी बात कही है। डिप्टी सीएम ने कहा है मांझी के महागठबंधन से अलग होने के ब

‘बिहार में महागठबंधन का वजूद खत्म, आदतन भ्रष्टाचारियों और वंशवादियों से है एनडीए की लड़ाई’
Abhishek Mishra
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के एनडीए में एंट्री को लेकर बड़ी बात कही है। डिप्टी सीएम ने कहा है मांझी के महागठबंधन से अलग होने के बाद महागठबंधन को महागठबंधन कहना धोखा है। दरअसल डिप्टी सीएम ने ताबड़तोड़ कई ट्वीट किये हैं जिसके जरिए उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस दोनों पर हमला बोला है।

सुशील मोदी ने लिखा है-‘अब यह साफ हो गया कि विधानसभा चुनाव में एनडीए के सामने दरअसल केवल दो आदतन भ्रष्टाचारी और परम्परागत वंशवादी दल होंगे। इससे जनता को यह फैसला करने में आसानी होगी कि कौन न्याय के साथ विकास को आगे बढ़ायेगा और किसकी नीयत काम के बदले जमीन लिखवाने की रहेगी। अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि-‘जीतन राम मांझी के राजद-कांग्रेस का साथ छोड़ने के बाद विपक्ष सिर्फ राजद-कांग्रेस साझा पाॅलिटिकल करप्शन फोरम (पीसीएफ) रह गया है। उसे अब महागठबध्ंान कहना धोखा है।

डिप्टी सीएम ने आगे लिखा है कि लालू प्रसाद जब सत्ता में रहे, तब उनके 15 साल में 118 नरसंहार हुए। दलितों की हत्याएं हुईं, लेकिन उन्हें मुखिया-सरपंच बनने का मौका नहीं दिया गया। वे जब विपक्ष में आये तो पुत्र मोह में दलित नेताओं का अपमान किया। दलित-पिछड़े-अतिपिछड़े समाज के चंद लोगों को शो-रूम आइटम बना कर लालू प्रसाद की  पार्टी चुनाव नहीं जीत पाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Abhishek Mishra

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें