ब्रेकिंग
बिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकाईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियांबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकाईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्टPMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां

बिहार में विधायकों के लिए खुशखबरी, यात्रा के लिए रेलवे कूपन का दायरा बढ़ाया गया

PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब विधायकों की भी बल्ले-बल्ले हो गई है। नई सरकार के गठन के बाद अवध बिहारी चौधरी विधानसभा के अध्यक्ष बने हैं और नए स्पीकर ने विधायकों को दी जाने वाली सुविधाओ

बिहार में विधायकों के लिए खुशखबरी, यात्रा के लिए रेलवे कूपन का दायरा बढ़ाया गया
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब विधायकों की भी बल्ले-बल्ले हो गई है। नई सरकार के गठन के बाद अवध बिहारी चौधरी विधानसभा के अध्यक्ष बने हैं और नए स्पीकर ने विधायकों को दी जाने वाली सुविधाओं में इजाफा किया है। स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने विधानसभा सदस्यों के आग्रह पर उन्हें मिलने वाला रेल यात्रा कूपन का दायरा बढ़ा दिया है। विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों को दी जाने वाली रेल यात्रा कूपन को जारी करने की व्यवस्था को भी सरल बनाने का फैसला किया है। 




बिहार विधानसभा के सदस्यों को पहले यात्रा के लिए एक बार में 30 हजार रुपए मूल्य का रेलवे कूपन उपलब्ध कराया जाता था, जिसे बढ़ाकर अब 50 हजार रुपए मूल्य का कर दिया गया है। इस फैसले से दूर दराज के इलाके से आने वाले विधानसभा सदस्यों के साथ-साथ पूर्व विधायकों को अपने सहयोगियों के साथ रेल यात्रा करने में सहूलियत होगी। आपको बता दें कि पहले 30 हजार रुपए मूल्य का रेलवे कूपन मिलने के कारण कई विधायक और पूर्व विधायक इसे बढ़ाने की मांग कर रहे थे। जिसे अब स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने स्वीकार कर लिया है। 




इतना ही नहीं इस स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने विधायकों को मिलने वाली मेडिकल सुविधा और मेडिकल क्लेम के मामलों के निपटारे में भी सहूलियत देने का फैसला किया है। मेडिकल क्लेम में देरी को दूर करने के लिए स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने विधानसभा सचिवालय को निर्देश दिया है। अवध बिहारी चौधरी ने विधायकों से भी आग्रह किया है कि मेडिकल क्लेम के लिए आवश्यक बिल तत्काल मुहैया कराएं और उसके सभी बिंदुओं की जांच करने के बाद ही सचिवालय के पास दावा पेश करें। इसके बावजूद अगर देरी होती है तो वह इस मामले को गंभीरता से देखेंगे। स्पीकर अवध बिहारी चौधरी ने अधिकारियों को भी निर्देश दिया है कि मेडिकल क्लेम समेत अन्य तरह के भुगतान में किसी तरह की देरी ना की जाए।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें