ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

बिहार में निकलेगी बंपर बहाली, स्वास्थ्य विभाग में 2473 फार्मासिस्टों की भर्ती

PATNA: स्वास्थ्य विभाग में बंपर बहाली निकलने वाली है। बिहार में 2473 फार्मासिस्ट पदों पर जल्द बहाली होगी। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी। उन्होंने बताया

बिहार में निकलेगी बंपर बहाली, स्वास्थ्य विभाग में 2473 फार्मासिस्टों की भर्ती
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: स्वास्थ्य विभाग में बंपर बहाली निकलने वाली है। बिहार में 2473 फार्मासिस्ट पदों पर जल्द बहाली होगी। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि बिहार में 2473 फार्मासिस्ट पदों पर जल्द ही बहाली होगी। बिहार तकनीकी सेवा आयोग इस प्रक्रिया को पूरा करेगा। इससे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा।


बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने घोषणा की है कि राज्य में 2473 फार्मासिस्ट पदों पर बहाली की प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी। बिहार तकनीकी सेवा आयोग इस बहाली प्रक्रिया को पूरा करेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रही है और इसी क्रम में फार्मासिस्टों की बहाली की जा रही है। 


बता दें कि फार्मासिस्ट, दवाओं के विशेषज्ञ होते हैं और वे मरीजों को दवाओं से जुड़ी सारी जानकारी देते हैं। इन बहालियों से स्वास्थ्य विभाग को मजबूती मिलेगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही, इससे युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।फार्मासिस्ट दवाओं का भंडारण, संभालना, तैयार करना और वितरण करने का मुख्य कार्य करते हैं। मरीजों को दवाओं के सुरक्षित और प्रभावी इस्तेमाल के बारे में सलाह देना, मरीजों को दवाओं की सही खुराक बताना, मरीजों को दवाओं से जुड़े संभावित दुष्प्रभावों और अंतःक्रियाओं के बारे में बताना का भी कार्य करते हैं। वहीं डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों के साथ मिलकर मरीज़ों के लिए सबसे अच्छी दवा की सिफ़ारिश करना उनके प्रमुख कार्य होते हैं। 


मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य में फार्मासिस्ट की बहाली से युवाओं को रोजगार मिलेगा और राज्य की सरकारी अस्पतालों में मरीजों की उचित देखभाल में भी सहायता मिलेगी। राज्य में लगातार बहाली प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग में भी विभिन्न पदों पर बहाली से युवाओ में उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार युवाओं को रोजगार देने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में अव्वल हैं। हम सभी उनके मार्गदर्शन में बहाली प्रक्रिया को पूर्ण करने की दिशा में उचित प्रयास कर रहे हैं। बिहार की जनता ने भी हमारे कार्यों की प्रशंसा उपचुनाव में एनडीए को प्रचंड जीत दिलाकर की है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें