ब्रेकिंग
कटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले AIMIM की बड़ी मांग- एक मुसलमान डिप्टी सीएम बनाएं नीतीश-तेजस्वी

PATNA : बिहार में नई सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है। एक तरफ महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियां अपनी दावेदारी पेश करने में जुटी हुई है तो इसी बीच असद

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से पहले AIMIM की बड़ी मांग- एक मुसलमान डिप्टी सीएम बनाएं नीतीश-तेजस्वी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में नई सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज़ हो गई है। एक तरफ महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियां अपनी दावेदारी पेश करने में जुटी हुई है तो इसी बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने बिहारसरकार से बड़ी मांग रख दी है। एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल इमाम ने कहा है कि मुस्लिम समुदाय से एक डिप्टी सीएम बनाया जाए। 




आपको बता दें, नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई महागठबंधन सरकार 24 अगस्त को विधानसभा में बहुमत साबित करेगी और उससे पहले 16 अगस्त को सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहले ही इशारा कर दिया था। लेकिन अब एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अख्तरुल इमाम ने सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बड़ी मांग सामने रखी है। विधायक अख्तरुल इमाम ने कहा कि जब सबसे ज्यादा वोट शेयर माइनॉरिटी का है तो प्रदेश में एक मुस्लिम डिप्टी सीएम बनना चाहिए। 




एआईएमआईएम ने कहा कि जब जाति देखकर मंत्रालय दिया जाता है तो एक उप-मुख्यमंत्री मुस्लिम भी होना चाहिए। अख्तरुल इमाम ने कहा कि आंध्र प्रदेश में 5, यूपी में भी 1 से ज्यादा डिप्टी सीएम हैं। बिहार में भी जब एनडीए की सरकार थी तो दो-दो डिप्टी सीएम थे। अब जनता को गठबंधन की सरकार से उम्मीद है कि बिहार में एक से ज्यादा डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें