ब्रेकिंग
बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताविवाद: आईआईटी प्रशासन ने एकेडमी के साथ नहीं किया है 33 वर्षों का अनुबंध, कुलसचिव ने तमाम दावों को किया खारिज, पूर्व निदेशक-कुलसचिव की गलती की होगी जांच LPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।

कल हो सकता है नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, बन ही गयी जेडीयू-बीजेपी में बात

PATNA : नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार पर आखिरकार जेडीयू-बीजेपी में बात बन ही गयी है. कल राजभवन में मंत्रियों का शपथग्रहण हो सकता है. सरकारी सूत्रों से ये खबर सामने आ रही है. हालांकि

कल हो सकता है नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, बन ही गयी जेडीयू-बीजेपी में बात
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : नीतीश मंत्रिमंडल के विस्तार पर आखिरकार जेडीयू-बीजेपी में बात बन ही गयी है. कल राजभवन में मंत्रियों का शपथग्रहण हो सकता है. सरकारी सूत्रों से ये खबर सामने आ रही है. हालांकि शपथ ग्रहण की औपचारिक तौर पर जानकारी नहीं दी गयी है.


हालांकि आज ही दिन में नीतीश कुमार ने ये कहा था कि बीजेपी की लिस्ट उनके पास नहीं आयी है. जैसे ही बीजेपी की लिस्ट आय़ेगी वैसे ही मंत्रिमंडल का विस्तार हो जायेगा. शाम में ये खबर आयी कि कल यानि मंगलवार को नये मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो सकता है. हालांकि अभी तक शपथ ग्रहण का समय तय नहीं हुआ है.


गौरतलब है कि बीजेपी-जेडीयू के झमेले में पिछले ढ़ाई महीने से बिहार में मंत्रिमंडल के विस्तार का मामला लटका हुआ था. नीतीश कुमार बार बार ये कह रहे थे कि बीजेपी के कारण मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हो पा रहा है. हालांकि 8 दिन पहले बीजेपी ने दिल्ली में बैठक कर अपने कोटे के मंत्रियों के नाम तय कर लिये थे. उसके बाद डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने ये कहा था कि बीजेपी ने नये मंत्रियों की सूची नीतीश कुमार को सौंप दी है. 


लेकिन आज दिन में जब नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें कोई लिस्ट नहीं मिली है. ऐसे में सियासी हलके में कई तरह की चर्चायें होने लगी थी. चर्चा ये हो रही थी कि बीजेपी-जेडीयू के अंदर का घमासान तेज हो रहा है. सिर्फ जुबानी तौर पर एकजुटता का दिखावा किया जा रहा है. लेकिन शाम होते होते ये खबर आयी कि नये मंत्रियों का शपथ ग्रहण कल ही हो सकता है. सवाल ये है कि कुछ ही घंटों में ऐसा क्या हुआ कि सारे मामले सॉल्व हो गये.


वैसे इससे पहले भी एक दफे मंत्रिमंडल विस्तार की खबर फैली थी. लेकिन मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ नहीं. ये उस वक्त का मामला है जब बीजेपी ने अपने मंत्रियों के नाम तय तक नहीं किया था. लेकिन मीडिया ने शपथग्रहण की खबर फैला दी थी.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें