ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

बिहार में कोरोना की धीमी जांच पर तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल, CM नीतीश से पूछा आपके स्वास्थ्य मंत्री कहां गायब हैं

PATNA : बिहार में कोरोना मरीजों की आंकड़ा तेजी से बढ़ता चला जा रहा है । आज सुबह-सुबह जारी नये आंकड़ों के मुताबिक अब तक 60 मरीज सामने आ गये हैं। सूबे में कोरोना पॉजिटिवों की सं

बिहार में कोरोना की धीमी जांच पर तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल, CM नीतीश से पूछा आपके स्वास्थ्य मंत्री कहां गायब हैं
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में कोरोना मरीजों की आंकड़ा तेजी से बढ़ता चला जा रहा है । आज सुबह-सुबह जारी नये आंकड़ों के मुताबिक अब तक 60 मरीज सामने आ गये हैं। सूबे में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 1579 पहुंच चुकी है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कोरोना की जांच की धीमी गति पर फिर से बिहार सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा किया है। साथ ही साथ उन्होनें बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय को भी आड़े हाथों लिया है।


तेजस्वी यादव के ट्वीट करते हुए लिखा है कि तमाम दावों के बावजूद बिहार में कोरोना जांच पूरे देश में सबसे कम क्यों? 15 वर्षीय सरकार बताये आख़िर विफलता का क्या कारण है?अगर जांच किट नहीं हैं तो सरकारी विफलता है और अगर उपलब्धता के बावजूद जांच नहीं हो रही तो सबसे बड़ी विफलता है।नीतीश कुमार जी। स्वास्थ्यमंत्री कहां गायब है?


दरअसल, बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष लगातार ट्वीट के जरिए बिहार सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, 'दो महीने से विनम्रतापूर्वक बिहार सरकार को हम सुझाव दे रहे हैं, आग्रह और सचेत कर रहे हैं कि बिहार में कोरोना जांच की रफ़्तार सबसे कम है। शुरुआती दौर में इसे 5000 जांच प्रतिदिन किया जाए, बाद में बढ़ाया जाए लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं। बस इन्हें चुनावों की चिंता है। अभी भी संभल जाइए।'


बता दें कि मंगलवार को  बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बिहार में अब तक 50563 कोरोना सैंपल की जांच हुई है, जिनमें 1495 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कुल जांच में 2.95 परसेंट लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। बिहार में कोरोना डबलिंग रेट करीब आठ दिनों का है। अब तक कुल 534 लोग कोरोना से स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। कोरोना से रिकवरी का रेट 36 परसेंट है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें