ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

महागठबंधन की रैली में शामिल होगी कांग्रेस! किरकिरी के बाद पोस्टर में मिली राहुल गांधी को जगह

PATNA: अगले साल 2024 होने वाले लोकसभा के चुनावी महासमर के लिहाज से एनडीए और महागठबंधन 25 फरवरी को बिहार में बड़ा आयोजन करने जा रहे है. लेकिन 25 फरवरी को पूर्णिया में आयोजित महागठबं

महागठबंधन की रैली में शामिल होगी कांग्रेस!  किरकिरी के बाद पोस्टर में मिली राहुल गांधी को जगह
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: अगले साल 2024 होने वाले लोकसभा के चुनावी महासमर के लिहाज से एनडीए और महागठबंधन 25 फरवरी को बिहार में बड़ा आयोजन करने जा रहे है. लेकिन 25 फरवरी को पूर्णिया में आयोजित महागठबंधन की रैली के लिए लगाए गए विभिन्न पोस्टरों से राहुल गांधी की तस्वीर गायब थी. जिससे पार्टी नेता और समर्थकों में काफी रोष देखने को मिला. जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने एक बैठक की. इस बैठक के बाद में राहुल गांधी और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की तस्वीरों वाले बैनर/पोस्टर/होर्डिंग्स लगाने का निर्णय लिया गया.


वही कुछ कांग्रेस नेता का कहना है कि एक ओर आप विपक्षी एकता की बात करते हैं तो वहीं दूसरी ओर इस तरह की घटनाओं को होना सही नहीं है. उन्होंने इसे उन्होंने इसे कांग्रेस पार्टी का अपमान बताया और कहा कि अगर आप कांग्रेस पार्टी के बारे में बात करते हैं तो इसके नेता और भारत के भावी प्रधानमंत्री-राहुल गांधी को नजरअंदाज नहीं कर सकते.


वही कांग्रेस के पूर्व पूर्णिया जिला अध्यक्ष रंजन सिंह ने कहा कि महागठबंधन के होर्डिंग में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद के साथ राहुल गांधी को भी जगह देनी चाहिए थी. रंजन सिंह ने दावा करते हुए कहा कि बिना कांग्रेस पार्टी के केंद्र से भाजपा को सत्ता से हटाने का सपना कभी पूरा नही होगा.


दूसरी तरफ राजद के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि बिहार में लालू यादव और नीतीश कुमार इन दो नेताओं के अलावा कोई ऐसा नेता नहीं है जो विशेष रूप से बिहार में लोगों पर कोई प्रभाव डाल सके. वहीं जब इस बारे में जब राजद और जदयू नेताओं से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस तरह के फालतू सवालों के लिए समय नहीं है, हमारा मुख्य ध्यान रैली को ऐतिहासिक बनाना है.

इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें