ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

बिहार की चार और सीटों पर उपचुनाव की तैयारी: NDA और I.N.D.I.A के बीच होगा सीधा मुकाबला, यहां भी खेल बिगाड़ेंगे निर्दलीय?

PATNA: बिहार की रूपौली सीट पर उपचुनाव खत्म होने के बाद चार और सीटों पर चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी उपचुनाव में बिहार की चारों सीटों पर एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच सीधा

बिहार की चार और सीटों पर उपचुनाव की तैयारी: NDA और I.N.D.I.A के बीच होगा सीधा मुकाबला, यहां भी खेल बिगाड़ेंगे निर्दलीय?
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार की रूपौली सीट पर उपचुनाव खत्म होने के बाद चार और सीटों पर चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी उपचुनाव में बिहार की चारों सीटों पर एनडीए और इंडी गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला होगा हालांकि सवाल यह भी उठ रहे हैं कि क्या रूपौली की तरह ही इन सीटों पर भी निर्दलीय उम्मीदवार एनडीए और इंडिया का खेल बिगाड़ देंगे?


दरअसल, रूपौली में उपचुनाव खत्म हो चुका है। इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार शंकर सिंह ने जीत दर्ज की है जबकि जेडीयू के कलाधर मंडल दूसरे नंबर पर और आरजेडी की उम्मीदवार बीमा भारती तीसरे नंबर पर चली गई हैं। इस उपचुनाव के नतीजों ने सभी को चौंका दिया है और एनडीए के साथ साथ इंडिया ब्लॉक भी अलर्ट हो गई है। रूपौली उपचुनाव के नतीजे आने के बाद बिहार की चार और विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाने में दोनों गठबंधन जुट गए हैं।


जिन चार सीटों पर उपचुनाव होना है वह लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई हैं। चार सीटों में तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज शामिल हैं। एनडीए की बात करें तो चार सीटों में से रामगढ़ और तरारी सीट पर बीजेपी, बेलागंज सीट से जेडीयू और इमामगंज सीट से जीतन राम मांझी की पार्टी अपने उम्मीदवार उतार सकती है। इस चारों सीटों पर दोनों गठबंधनों का सीधा मुकाबला होगा हालांकि रूपौली की तरह ही निर्दलीय यहां दोनों खेनों को खेल बिगाड़ सकते हैं।


लोकसभा चुनाव के दौरान चार विधायक जीतकर सांसद बन गए हैं। तरारी से विधायक रहे सीपीआई माले के सुदामा प्रसाद, रामगढ़ से आरजेडी विधायक रहे सुधाकर सिंह, गया के बेलागंज सीट से आरजेडी विधायक सुरेंद्र यादव जो जीतकर सांसद बन गए और गया के इमामगंज से विधायक रहे जीतन राम मांझी ने सांसद बनने के बाद विधायकी से इस्तीफा दे दिया था। अब इन चारों सीटों पर जल्द ही उपचुनाव की घोषणा होने वाली है। ऐसे में यह उपचुनाव को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें