ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

आज बिहार के सभी 8 केंद्रीय मंत्रियों का अभिनंदन करेगी BJP, पटना में NDA नेताओं का महाजुटान

PATNA: केंद्र में तीसरी बार एनडीए के सत्ता में आने के बाद बीजेपी बिहार के सभी 8 केंद्रीय मंत्रियों का आज अभिनंदन करेगी। बिहार बीजेपी की तरफ से पटना के एसकेएम हॉल में बीजेपी की तरफ

आज बिहार के सभी 8 केंद्रीय मंत्रियों का अभिनंदन करेगी BJP, पटना में NDA नेताओं का महाजुटान
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: केंद्र में तीसरी बार एनडीए के सत्ता में आने के बाद बीजेपी बिहार के सभी 8 केंद्रीय मंत्रियों का आज अभिनंदन करेगी। बिहार बीजेपी की तरफ से पटना के एसकेएम हॉल में बीजेपी की तरफ से अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस समारोह में बीजेपी गठबंधन के उन सभी सांसदों का जो केंद्र में मंत्री बने हैं उनका स्वागत करेगी।


दरअसल, लोकसभा चुनाव में जीत के बाद केंद्र की सत्ता में तीसरी बार एनडीए की वापसी हुई है। बिहार की 40 सीटों में से बीजेपी ने 12, जेडीयू ने 12, लोजपा(रामविलास) 5 और हम को एक सीट पर जीत मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में बीजेपी से पांच, जेडीयू से दो, लोजपा(रामविलास) और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा से एक सांसद को मंत्री बनाया गया है। 


बिहार के सभी 8 मंत्रियों का बीजेपी आज पटना में अभिनंदन करेगी। पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनडीए के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस अभिनंदन समारोह के जरिए बीजेपी बिहार की जनता और विरोधियों को एकजुटता का संदेश देने की कोशिश करेगी।


बता दें कि हम के संरक्षक और गया सांसद जीतन राम मांझी, लोजपा (रामविलास) के चीफ और हाजीपुर से सांसद चिराग पासवान, मुंगेर से जेडीयू सांसद ललन सिंह, बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह, जेडीयू के सांसद रामनाथ ठाकुर, उजियारपुर से बीजेपी सांसद नित्यानंद राय, बीजेपी सांसद सतीश चंद्र दुबे और राजभूषण निषाद को मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें