ब्रेकिंग
बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकाईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकाईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?

अमित शाह के सीमांचल दौरे के पहले BJP ने खेला हिंदू कार्ड, जायसवाल बोले.. यहां सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं मुसलमान

ARARIA: बिहार में विपक्ष की भूमिका में आ चुकी भारतीय जनता पार्टी अपना जनाधार बढ़ाने के लिए रणनीतिक तौर पर काम कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह

अमित शाह के सीमांचल दौरे के पहले BJP ने खेला हिंदू कार्ड, जायसवाल बोले.. यहां सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं मुसलमान
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ARARIA: बिहार में विपक्ष की भूमिका में आ चुकी भारतीय जनता पार्टी अपना जनाधार बढ़ाने के लिए रणनीतिक तौर पर काम कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह इसी महीने सीमांचल के दौरे पर आने वाले हैं और अमित शाह के बिहार दौरे से ठीक पहले बीजेपी ने हिंदू कार्ड खेलना शुरू कर दिया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने अल्पसंख्यकों को लेकर दरिया में एक बड़ा बयान दिया है। अररिया दौरे पर पहुंचे संजय जयसवाल ने कहा है कि बिहार के 2 जिलों में दुनिया के अंदर सबसे ज्यादा बच्चे पैदा होते हैं और यह काम मुसलमान किशनगंज और दरिया में कर रहे हैं। 



दरअसल 23 सितंबर को गृह मंत्री अमित साह का दो दिवसीय बिहार दौरा है। इसकी तैयारी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने अररिया पहुंचे थे। संजय जायसवाल ने यह बयान देकर सियासी गर्मी बढ़ा दी है। वहीं, उन्होंने कहा कि नेपाल के नो मेंस लैंड एरिया पर बाहरी लोगों का बसना देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है।



संजय जायसवाल ने कहा कि हमलोगों ने नीतीश जी को इसके लिए आगाह किया था, लेकिन उनके टॉप ऑफिसर की वजह से यह ठंढे बस्ते में चला गया। नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा को नीतीश कुमार द्वारा नजरअंदाज करना, आने वाले वक्त में बिहार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने सीएम नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि नीतीश जी 5 बार के सीएम हैं, लेकिन दिल्ली में उनसे कोई मिलने को तैयार नहीं है। उनके जैसे कई लोग पीएम के उम्मीदवार हैं!


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें