ब्रेकिंग
भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेशCBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहभ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेशCBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंह

चुनाव जीतकर फिर से मुख्यमंत्री बनने वाले नीतीश अबतक PM मोदी से नहीं मिले, दोनों डिप्टी सीएम दिल्ली पहुंच गये

PATNA : विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद नीतीश कुमार ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली है, लेकिन सातवीं बार राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने अब

चुनाव जीतकर फिर से मुख्यमंत्री बनने वाले नीतीश अबतक PM मोदी से नहीं मिले, दोनों डिप्टी सीएम दिल्ली पहुंच गये
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद नीतीश कुमार ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली है, लेकिन सातवीं बार राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने अब तक के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कोई मुलाकात नहीं की है. नीतीश अब तक दिल्ली नहीं गए हैं और उनकी प्रधानमंत्री से कोई मुलाकात नहीं हो पाई है, लेकिन अब बिहार के दोनों डिप्टी सीएम दिल्ली पहुंच गए . दिल्ली दौरे पर पहुंचे बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की तो वहीं कल प्रधानमंत्री के साथ-साथ कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने वाले हैं.

बिहार के डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद और रेनू देवी दिल्ली दौरे पर हैं. मुख्यमंत्री बनने के बाद तार किशोर प्रसाद और रेनू देवी ने आज राष्ट्रपति से औपचारिक मुलाकात की. प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान बिहार के विकास को लेकर दोनों उपमुख्यमंत्री चर्चा करेंगे. इसके अलावा अपने दिल्ली दौरे के दौरान और भी कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करने वाले हैं. मुलाकात के दौरान इस बात की कोशिश की जाएगी कि बिहार को योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले.

दिल्ली पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा है कि केंद्र के सहयोग के बिना बिहार का विकास संभव नहीं है और उप मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने पहले दिल्ली दौरे पर उनकी प्राथमिकता बिहार के विकास को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत की होगी.

डिप्टी सीएम रेणु देवी ने भी कहा है कि एक केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात में हम कई विभागों से जुड़े ऐसी योजनाओं को बिहार में पहुंचाने की कोशिश करेंगे जिससे राज्य की जनता को फायदा हो.

एक तरफ जहां बिहार के दोनों डिप्टी सीएम दिल्ली में आज से मुलाकात का दौर शुरू करेंगे वहीं नीतीश कुमार कोरोना काल में अब तक दिल्ली जाने से परहेज करते रहे हैं. माना जा रहा है कि अभी हाल के दिनों में सीएम नीतीश कुमार का दिल्ली जाने का कोई कार्यक्रम नहीं है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें