ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

बिहार के सात दर्जन से अधिक CO के खिलाफ जांच, भ्रष्टाचारियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी; एक्शन में डबल इंजन सरकार

PATNA: बिहार में सरकार बदलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में एलान किया था कि सरकार आरजेडी कोटे के सभी विभागों की जांच कराएगी। मुख्यमंत्री के आदेश पर उन सभी विभागों म

बिहार के सात दर्जन से अधिक CO के खिलाफ जांच, भ्रष्टाचारियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी; एक्शन में डबल इंजन सरकार
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में सरकार बदलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में एलान किया था कि सरकार आरजेडी कोटे के सभी विभागों की जांच कराएगी। मुख्यमंत्री के आदेश पर उन सभी विभागों में विभागीय जांच चल है जिन विभागों का जिम्मा पिछली सरकार में आरजेडी के पास था। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में भी जांच जारी है और फिलहाल 90 सीओ समेत अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ जांच चल रही है। 


दरअसल, भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही डबल इंजन सरकार अब भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी कर रही है। जरूरत पड़ने पर इसमें ईओयू की मदद सरकार लेगी। राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है और इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया है। शुरुआत में दो सीओ पर सरकार की गाज गिरी है। एक को जहां निलंबित किया गया है तो दूसरे के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का आदेश दिया गया है।


बता दें कि बिहार के तीन दर्जन अंचलाधिकारी किसी न किसी आरोप में जांच के दायरे में हैं जबकि 90 से अधिक अंचलाधिकारी के खिलाफ विभागीय स्थर पर जांच चल रही है। अधिकतर के खिलाफ पद के दुरुपयोग का आरोप है। जांच में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। भ्रष्टाचार के सबूत मिलने पर उनकी संपत्ति तक को जब्त करने की तैयारी सरकार कर रही है। विभाग में सीओ और डीसीएलआऱ के कार्यों की समीक्षा शुरू कर दी गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें