ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

‘बिहार में शराबबंदी फेल, खुलेआम हो रही होम डिलीवरी’, जीतन राम मांझी ने फिर उठाए सवाल; सीएम नीतीश से की यह मांग

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री और गया सांसद जीतन राम मांझी ने बिहार में शराबबंदी कानून को फेल बताया और शराब की होम डिलीवरी पर चिंता जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कानून की समीक्षा की मांग की।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री और गया से सांसद जीतन राम मांझी बिहार में शराबबंदी पर हमेशा से सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर से शराबबंदी कानून को फेल बता दिया है और कहा है कि राज्य में शराब की होम डिलीवरी हो रही है। उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के विधायक के बाद अब मांझी ने भी शराबबंदी कानून की समीक्षा करने की मांग की है।


गया पहुंचे जीतन राम मांझी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि शराबबंदी से बिहार सरकार को काफी आर्थिक क्षति हो रही है। इसपर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सोंचना चाहिए। राज्य में शराबबंदी तो हो नहीं पा रही है और शराब की होम डिलीवरी हो रही है। बाहर से शराब बिहार पहुंच रही है। ऐसे में जनता का पैसा तो बाहर जा ही रहा है। इसपर सरकार को विचार करना चाहिए।


मांझी ने कहा कि शराबबंदी के कारण राज्य के जो गरीब तबके के लोग हैं किसी के बहकावे में आकर शराब बनाते हैं। शराब बनाने की जो प्रक्रिया है उससे इतर होकर बनाया जाता है। दो घंटे के भीतर जहरीली शराब बन जाती है। उन्होंने कहा कि नौसादर, यूरिया, गाय को दी जाने वाले इंजेक्शन मिलाकर विषैली शराब बनाई जाती है, जिसे गरीब तबके के लोग पीते हैं और जान गवांते हैं।


उन्होंने कहा कि बड़े लोग तो 10 हजार से लेकर 50 हजार तक की बोतल मगाकर पीते हैं। उनको कोई दिक्कत नहीं है, दिक्कत है तो हमारे राज्य के गरीब लोगों को। जो मेहनतकश हैं और किसी कारण से थोड़ा बहुत पी लेता है लेकिन उसे पता नहीं होता है कि वह शराब नहीं पी रहा है जबकि जहर पी रहा है। इसके कारण जीतने भी एससी जाति के लोग हैं, खासकर भुईयां-मुसहर इससे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।


जीतन राम मांझी ने कहा कि हमारे साथ काम करने वाला विषु मांझी जहरीली शराब पीने से पांच साल पहले दुनिया से चला गया। शराबबंदी कानून के तहत सबसे अधिक केस एससी के लोगों के खिलाफ हो रहे हैं। ऐसे में शराबबंदी की समीक्षा तो होनी ही चाहिए। 

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें