ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Politics: JDU प्रखंड अध्यक्ष चुनाव में भारी बवाल, पूर्व मंत्री पर जबरन अध्यक्ष बनाने का आरोप; मारपीट का वीडियो वायरल

Bihar Politics: बिहार के सीतामढ़ी जिले के नानपुर प्रखंड में जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष चुनाव के दौरान भारी बवाल हुआ। कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक डॉ. रंजू गीता पर नीरज सिंह को जबरन अध्यक्ष बनाने का आरोप लगाया। मारपीट और अनियमितताओं का वीडियो वायरल हुआ।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार के सीतामढ़ी जिले के विभिन्न प्रखंडों में जनता दल (यूनाइटेड) यानी जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष पद के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए, लेकिन नानपुर प्रखंड में चुनाव के दौरान भारी बवाल हो गया। पुपरी, सुरसंड, चोरौत सहित अन्य प्रखंडों में चुनाव सामान्य रहा, जबकि नानपुर में दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि धक्का-मुक्की और मारपीट की नौबत आ गई।


मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, जेडीयू के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक डॉ. रंजू गीता पर आरोप लगाया कि उन्होंने जबरन नीरज सिंह को प्रखंड अध्यक्ष घोषित करा दिया। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष जयराम पटेल और नीरज सिंह के समर्थकों के बीच तीखी झड़प हुई, जिसका वीडियो भी सामने आया है।


आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुईं और यहां तक कि अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के ड्राइवर को ही पर्यवेक्षक बना दिया गया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष जयराम पटेल ने कहा कि चुनाव में भारी गड़बड़ी हुई है और इसकी जांच होनी चाहिए। 


उन्होंने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांग की कि डॉ. रंजू गीता को पार्टी से निष्कासित किया जाए। उनका कहना था कि सुशासन की सरकार में कम से कम पार्टी के अंदर चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी होने चाहिए। वहीं दूसरी ओर, लगातार तीसरी बार नानपुर प्रखंड अध्यक्ष चुने गए नीरज सिंह ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और लोकतांत्रिक तरीके से हुआ है। 


उन्होंने कहा कि विरोधी खेमे के पास मात्र 50 से 60 लोग थे, जिनमें अधिकतर लोग राजद से जुड़े थे और उन्हीं के द्वारा चुनाव में हंगामा कराया गया। नीरज सिंह ने कहा कि जेडीयू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों पर भरोसा जताते हुए उन्हें तीसरी बार अध्यक्ष बनाया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें