ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में 'जमाई पॉलिटिक्स' बनी नया चुनावी हथियार, अशोक चौधरी ने तेजस्वी यादव पर बोला तीखा हमला

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में इन दिनों "जमाई पॉलिटिक्स" एक नया गर्म मुद्दा बन गया है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हालिया बयान कि बिहार में नेशनल दामाद आयोग चल रहा है.

Bihar Politics
बिहार की राजीनीति में हलचल
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में इन दिनों "जमाई पॉलिटिक्स" एक नया गर्म मुद्दा बन गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के हालिया बयान कि "बिहार में नेशनल दामाद आयोग चल रहा है” उन्होंने एनडीए सरकार पर तंज कसते हुए सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। इस बयान के बाद राज्य के मंत्री अशोक चौधरी ने तीखा पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर परिवारवाद का आरोप लगाया है।


दरअसल, कटिहार दौरे पर पहुंचे अशोक चौधरी ने कहा, "सूप बोले चलनी से, जिसमें खुद सत्तर छेद"। उन्होंने लालू प्रसाद यादव के उस पुराने विरोध की याद दिलाई जब उन्होंने महावीर मंदिर के निर्माण का विरोध किया था। अशोक चौधरी ने कहा कि लालू यादव नहीं चाहते थे कि मंदिर बने, लेकिन किशोर कुणाल ने इसे पूरा किया। अब उसी टीस को तेजस्वी यादव आगे बढ़ा रहे हैं और अपने राजनीतिक विरोध की भावना में सायन कुणाल (जो कि अशोक चौधरी के दामाद हैं) को निशाना बना रहे हैं। मंत्री ने इसे एक सुनियोजित सियासी साजिश करार दिया।


चौधरी ने न सिर्फ आरोप लगाए, बल्कि सरकार की उपलब्धियों की सूची भी गिनवाई। उन्होंने दावा किया कि बिहार सरकार के विकासात्मक कार्यों में एनडीए की भूमिका ऐतिहासिक रही है और लालू परिवार ने राज्य को वर्षों पीछे धकेल दिया था। सियासत में अब यह मुद्दा गरमाता जा रहा है कि क्या 2025 के विधानसभा चुनावों में "जमाई पॉलिटिक्स" एक नया मोड़ लाएगी?

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें