ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

Bihar News: 'सम्राट' का नया चैंबर.. अब घंटाघर स्थित दफ्तर से करेंगे क्राइम कंट्रोल

Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी का कार्यालय अब मुख्य सचिवालय में शिफ्ट हो गया है। महाशिवरात्रि के दिन नए दफ्तर से कार्यारंभ करते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

Bihar News
© Social media
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के डिप्टी सीएम और गृह मंत्री सम्राट चौधरी का कार्यालय अब मुख्य सचिवालय में शिफ्ट कर दिया गया है। इससे पहले गृह विभाग सरदार पटेल भवन से संचालित होता था। सरदार पटेल भवन के निर्माण से पहले गृह विभाग मुख्य सचिवालय से ही काम करता था, और अब एक बार फिर गृह मंत्री वहीं बैठकर विभागीय कार्यों की निगरानी करेंगे।


सरदार पटेल भवन की मुख्य सचिवालय से दूरी को देखते हुए गृह मंत्री का नया चैंबर मुख्य सचिवालय में तैयार किया गया है। दो मंत्रालयों के कक्षों को मिलाकर 22 फीट लंबा और 19 फीट चौड़ा हाईटेक चैंबर बनाया गया है। इसके साथ एक बड़ा कॉन्फ्रेंस रूम भी तैयार किया गया है। 


बताया जा रहा है कि यह कक्ष पहले बिहार के डीजीपी का चैंबर हुआ करता था। मुख्य सचिवालय में कार्यालय शिफ्ट होने के बाद सम्राट चौधरी अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के और करीब रहेंगे। साथ ही गृह सचिव भी अब मुख्य सचिवालय में ही बैठेंगे। भवन के पांच कमरों का आवंटन गृह विभाग को किया गया है।


महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर गृह मंत्री ने नए कार्यालय से कामकाज की शुरुआत की। उन्होंने गृह विभाग और बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें