ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar Politics: सीएम नीतीश ने प्रशांत किशोर को पार्टी से क्यों किया था आउट? JDU ने कर दिया बड़ा खुलासा

Bihar Politics: बिहार चुनाव से पहले जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर जेडीयू एमएलसी संजय सिंह ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर ने जदयू में रहते हुए डिप्टी सीएम पद की मांग की थी।

Bihar Politics
पीके को लेकर जेडीयू का खुलासा
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारकर एनडीए और महागठबंधन को टक्कर देने की तैयारी कर रहे जन सुराज पार्टी के चीफ प्रशांत किशोर को लेकर जेडीयू ने बड़ा खुलासा कर दिया है। जेडीयू ने बताया है कि आखिर वह कौन सी वजह थी कि सीएम नीतीश कुमार ने प्रशांत किशोर को पार्टी से बाहर निकाल दिया था।


दरअसल, बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनावी रणनीतिकार के रूप में पहचान बना चुके प्रशांत किशोर ने इस बार जनसुराज पार्टी के बैनर तले मैदान में उतरने का ऐलान किया है। वे लगातार प्रदेशभर में घूम-घूमकर जनता से संवाद कर रहे हैं और JDU, RJD, कांग्रेस व बीजेपी चारों पर निशाना साध रहे हैं।


इस बीच जनता दल (यूनाइटेड) के विधान पार्षद संजय सिंह ने प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला है। रविवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा कि जब प्रशांत किशोर JDU में थे, तब उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उपमुख्यमंत्री का पद मांगा था। उनका उद्देश्य सिर्फ सत्ता और पद प्राप्त करना था, न कि जनता की सेवा।


संजय सिंह ने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें सम्मान दिया, लेकिन अब वही प्रशांत किशोर उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। ये सिर्फ सत्ता के सौदागर हैं, शुद्ध रूप से व्यापारी। जनसुराज पार्टी उन्होंने सिर्फ पैसा खपाने के लिए बनाई है लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को नई पहचान दी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें