ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

सामने आई बिहार कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई: बागी पूर्व विधायकों ने खोला मोर्चा, राजेश राम और अल्लावरू पर लगाए यह गंभीर आरोप

बिहार कांग्रेस में बागी पूर्व विधायकों ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्ण अल्लावारु पर गंभीर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी से पार्टी के स्लीपर सेल पर कार्रवाई की मांग की। 17 मार्च को पटना में पार्टी के भीतरघातियों को बेनकाब करने का आयोजन होगा।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी में अंतःकलह का पूरा सच अब खुलकर सामने आया है। पार्टी के पूर्व विधायक अब बागी रूप में सामने आ रहे हैं और कह रहे हैं कि राहुल गांधी, जो देश के संविधान की सुरक्षा की बात करते हैं, उन्हें पहले अपने पार्टी के संविधान और नियमों की रक्षा करनी चाहिए।


मोतिहारी में मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक छत्रपति, ICC सदस्य नागेन्द्र पासवान और कांग्रेस नेता गुंजन पटेल मोतिहारी पहुंचे और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरू पर गंभीर आरोप लगाए।


छत्रपति यादव ने कहा कि राहुल गांधी को तुरंत पार्टी के स्लीपर सेल पर कार्रवाई करनी चाहिए और उन्हें हटाना चाहिए। उनका आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने ऐसे लोगों को टिकट दिया जो बीजेपी और जदयू से जुड़े हुए थे।


पूर्व विधायकों ने यह भी कहा कि पार्टी को समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा ही बचाया जा सकता है। इसके लिए आगामी 17 मार्च को पटना में एक आयोजन आयोजित किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस के भीतरघात करने वालों को बेनकाब किया जाएगा।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें