ब्रेकिंग
बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता

बिहार कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश ने BJP पर बोला हमला : कहा.. आम जनता पर महंगाई लाद रही है भाजपा सरकार

CHHAPRA : छपरा के दाउदपुर में कांग्रेस ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई

बिहार कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश ने BJP पर बोला हमला : कहा.. आम जनता पर महंगाई लाद रही है भाजपा सरकार
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CHHAPRA : छपरा के दाउदपुर में कांग्रेस ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार कांग्रेस प्रभारी मोहन प्रकाश ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी एक बहुत बड़ी समस्या है। यह महंगाई मोदी सरकार कि देन है। उद्योगपतियों के कर्जे को माफ़ कर मोदी सरकार आम जनता पर महंगाई लाद रही हैं।


उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव भविष्य का चुनाव हैं। हमारी सरकार आने पर 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी। किसानों के कर्ज को माफ़ किया जाएगा। मोहन प्रकाश ने कहा कि भाजपा सरकार ने केंद्रीय संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। आकाश नौजवान हैं। आप सभी लोगों से गुजारिश है कि कांग्रेस को विजयी बनाकर राहुल गांधी के हाथ को मजबूत करें।


इस चुनावी सभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मोहन प्रकाश देश के सम्मानित नेता हैं। यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। केंद्र की सरकार संविधान को खत्म करना चाहती हैं। अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि हमारे लोकप्रिय नेता राहुल गांधी ने देशवासियों के लिए युवा न्याय, नारी न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय लेकर आए हैं। हम सब इस बार राहुल गांधी जी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनाने जा रहे हैं। कांग्रेस महाराजगंज में उद्योग धंधे लगाकर इस लोकसभा क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगी। 


मुन्ना तिवारी ने दाऊदपुर कि चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारें नेता राहुल गांधी दस हजार किलोमीटर की यात्रा के बाद देशवासियों के लिए पांच न्याय पत्र लेकर आए हैं। कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों और छात्रों के कर्जो को माफ़ किया जाएगा।


महागठबंधन के प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि छपरा की जनता जो प्यार कांग्रेस को दे रही हैं, उसके लिए हम सब महाराजगंज की जनता का आभार व्यक्त करते हैं। प्रधानमंत्री की गलत नीतियों के कारण आज देश में महंगाई और भुखमरी की समस्या बढ़ी है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता अभय गोस्वामी ने किया। इस चुनावी सभा को प्रतिमा कुशवाहा, कामरेड अरुण जी, कन्हैया यादव, रेयाजुल हक़, पशुपति नाथ शर्मा, सुमन गिरी, संतोष गिरी, मुक्तिनाथ यादव, केदार यादव, कन्हैया जी आदि ने भी सम्बोधित किया।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें