ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

बिहार चुनाव के बाद RJD का कांग्रेस पर बड़ा हमला, शिवानंद तिवारी बोले.. राहुल गांधी पिकनिक मना रहे थे

PATNA : बिहार में सत्ता की कुर्सी से दूर राय महागठबंधन के अंदर अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. बिहार चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के ऊपर आरजेडी लगातार सवाल खड़े कर रही है. आरज

बिहार चुनाव के बाद RJD का कांग्रेस पर बड़ा हमला, शिवानंद तिवारी बोले.. राहुल गांधी पिकनिक मना रहे थे
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में सत्ता की कुर्सी से दूर राय महागठबंधन के अंदर अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है. बिहार चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के ऊपर आरजेडी लगातार सवाल खड़े कर रही है. आरजेडी की तरफ से कांग्रेस पर चुनाव नतीजों के बाद सबसे बड़ा हमला बोला गया है. आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने बिहार चुनाव को बेहद हल्के तरीके से लिया, शिवानंद तिवारी ने कहा है कि जब बिहार चुनाव पिक पर था उस वक्त राहुल गांधी शिमला में और प्रियंका गांधी फार्म हाउस में पिकनिक मना रहे थे.

शिवानंद तिवारी ने कहा है कि बिहार चुनाव के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अगर रणनीतिक तौर पर काम किया होता तो इसका फायदा महागठबंधन को मिलता. राहुल गांधी ने तो चुनावी रैलियां भी की लेकिन प्रियंका गांधी ने बिहार का रुख नहीं किया. साथ ही साथ ऐसे लोगों को प्रचार के लिए भेजा गया जिन्हें यहां के बारे में कुछ मालूम तक नहीं था. शिवानंद तिवारी ने कहा है कि आप गैर जिम्मेदाराना तरीके से चुनाव नहीं लड़ सकते खासतौर पर तब जब सामने एनडीए खड़ी हो.

शिवम तिवारी ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा है कि जिस तरह कांग्रेस ने बिहार में 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ा वह बताता है कि बीजेपी को उन्होंने फायदा पहुंचाया. शिवानंद तिवारी ने कहा है कि 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार देने के बावजूद कांग्रेस के बड़े नेताओं ने बिहार में 70 रैलियां तक नहीं की. प्रियंका गांधी ने बिहार का रुख नहीं किया जबकि राहुल गांधी ने केवल 3 दिन रैलियां की.  यह बताता है कि कांग्रेस बिहार चुनाव को लेकर कितनी गंभीर थी. सवाल खड़े हो रहे हैं, लेकिन अब तक इस अंदाज में किसी भी नेता ने कांग्रेस पर हमला नहीं बोला था जैसा शिवानंद तिवारी कह रहे हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें