Hindi News / politics / Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक खत्म, इतने एजेंडों पर लगी...

Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक खत्म, इतने एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में कैबिनेट की आखिरी बैठक खत्म हो गई है. नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट में कई अहम एजेंडों पर मुहर लगी है. नीतीश कुमार ने बैठक में अपने इस्तीफे की जानकारी मंत्रियों को दी है.

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Apr 14, 2026, 11:21:34 AM

Bihar Cabinet Meeting

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री सचिवालय में चल रही नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक संपन्न हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल की यह अंतिम बैठक थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा दोनों डिप्टी सीएम और तमाम विभागों के मंत्री मौजूद रहे। बैठक में नीतीश कुमार ने अपने इस्तीफे की जानकारी सभी मंत्रियों को दी।


कैबिनेट मीटिंग से निकलने के बाद कृषि मंत्री ने रामकृपाल यादव ने बताया कि यह बहुत ही भावुक पल था। कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें नीतीश कुमार ने सभी का आभार किया। कर्मचारी से लेकर मंत्रियों तक से उन्होंने अपनी भावनाओं को वयक्त किया। इस दौरान सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा ने भी अपनी बातों को रखा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने क्या क्या कहा, सभी बातों को तो नहीं बताया जा सकता है लेकिन सभी लोग इमोंशनल जरूर थे।


कैबिनेट की बैठक में नीतीश कुमार ने बड़ा फैसला लेते हुए कैबिनेट भंग करने पर मुहर लगाई। अब नीतीश अपने इस्तीफे के साथ इसकी सूचना राज्यपाल को देंगे। दोपहर  सवा 3 बजे गवर्नर से मिलने का टाइम फिक्स हुआ है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 3.15 बजे लोकभवन जाकर राज्यपाल को इसकी जानकारी देंगे। इसके साथ ही नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप देंगे। नीतीश कुमार के इस्तीफे के साथ ही बिहार में नई सरकार के गठन की कवायद शुरू हो जाएगी।