ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Budget Session 2026: राज्यपाल के अभिभाषण पर आया तेजस्वी यादव का रिएक्शन, 'न्याय के साथ विकास' पर उठाए गंभीर सवाल

Bihar Budget Session 2026: बिहार बजट सत्र 2026 के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर तेजस्वी यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सरकार पर न्याय के साथ विकास के दावे खोखले होने, बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए।

Bihar Budget Session 2026
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का आज से आगाज हो गया। पहले दिन राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपने अभिभाषण के दौरान राज्य सरकार के कामकाज का लेखाजोखा सदन के सामने रखा। इसपर तेजस्वी यादव का रिएक्शन सामने आया है।


तेजस्वी यादव ने कहा कि वही पुरानी बात है, हम तो 10 साल से सदन में हैं राज्यपाल चाहे कोई भी आए हों सभी एक ही रटा रटाया भाषण, जो सरकार देती है वही पढ़ते आए हैं। इसमें तो कई ऐसी योजनाएं हैं जिसे सरकार ने सरकार में आने से पहले हमें कॉपी किया। राज्यपाल के भाषण में हर जगह हरियाली है लेकिन वास्तविकता उससे अलग है।


उन्होंने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की क्या स्थिति है वह किसी से छिपा नहीं है। दिनदहाड़े हत्या, रेप, लूट, अपहरण और गोलीकांड जैसे वारदात हो रहे हैं। कई योजनाओं में भ्रष्टाचार है। ब्लॉक चले जाइए, थाना चले जाइए हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है।


तेजस्वी ने पूछा पूरे देशभर में सबसे फिसड्डी राज्य बिहार क्यों है। अगर बिहार ने तरक्की किया है तो दूसरे राज्यों की तरह आगे क्यों नहीं बढ़ पा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार हर मोर्चे पर पीछे है और आगे है तो सिर्फ दो मामलों में और वह है भ्रष्टाचार और अपराध। बातें तो बड़ी बड़ी हो रही हैं लेकिन हमको लगता है कि यह सिर्फ खानापूर्ति है।


वहीं नीट छात्रा की मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने पर तेजस्वी ने कहा कि कई ऐसे मामले हैं जिसकी जांच का जिम्मा सीबीआई को सौंपा गया लेकिन कई साल बीत गए कोई नतीजा सामने नहीं आया। सरकार न्याय के साथ विकास की बात तो करती है लेकिन काम ठीक उल्टा करती है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें