ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Budget Session 2026: बिहार विधानसभा में 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश, जानिए.. 10 मुख्य बातें

Budget Session 2026: बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने 3.47 लाख करोड़ का बजट पेश किया, जो राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, किसानों और महिलाओं पर खास जोर दिया गया है।

Budget Session 2026
© File
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Budget Session 2026: बिहार विधानसभा के दूसरे दिन की कार्यवाही जारी है। दूसरी पाली की कार्यवाही के दौरान सरकार की तरफ से बिहार का बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने 3 लाख 47 हजार करोड़ का बजट पेश किया है। हम आपको बताने जा रहे हैं बजट की 10 मुख्य बातें।


1.    बिहार का अब तक का सबसे बड़ा बजट

राज्य सरकार ने ₹3.47 लाख करोड़ का बजट पेश किया, जो पिछले साल से करीब ₹30 हजार करोड़ ज्यादा है

2.    विकास पर जोर, खर्च बढ़ाया

सड़क, पुल, बिजली, पानी और भवन जैसे कामों के लिए ₹63,455 करोड़ का पूंजीगत खर्च रखा गया है।

3.    शिक्षा सबसे ऊपर

स्कूल और कॉलेज शिक्षा के लिए ₹68,216 करोड़, जो किसी भी विभाग से सबसे ज्यादा है।

4.    स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास पर फोकस

स्वास्थ्य के लिए ₹21,270 करोड़ और ग्रामीण विकास के लिए ₹23,701 करोड़ का प्रावधान।

5.    किसानों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को ₹3,000 सालाना अतिरिक्त देने की घोषणा।

6.    महिलाओं पर खास ध्यान

स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को ₹10,000 से लेकर ₹2 लाख तक की आर्थिक सहायता/ऋण।

7.    रोजगार बढ़ाने का लक्ष्य

सरकार का दावा— 2025 से 2030 के बीच 1 करोड़ रोजगार अवसर तैयार किए जाएंगे।

8.    बिजली, पानी और सिंचाई में सुधार

हर खेत तक पानी, गंगा जल सप्लाई योजना और बिजली उत्पादन–खपत बढ़ाने पर जोर।

9.    गरीब, SC-ST और पिछड़े वर्गों के लिए अलग बजट

अनुसूचित जाति के लिए ₹19,603 करोड़ और जनजाति के लिए ₹1,648 करोड़ का प्रावधान।

10.   घाटा नियंत्रण में

राज्य का राजकोषीय घाटा 3% से कम रखा गया है, यानी वित्तीय स्थिति संतुलित बनी हुई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें