ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बिहार : BJP सांसद का विवादित बयान, रमा देवी बोली- ये पाकिस्तान से जीतकर बने हैं विधायक

MOTIHARI: बिहार में कुढ़नी विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ सियासी हलचल तेज़ है तो वहीं, दूसरी ओर शिवहर से BJP की सांसद रमा देवी का एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने मोतिहारी की ढा

बिहार : BJP सांसद का विवादित बयान, रमा देवी बोली- ये पाकिस्तान से जीतकर बने हैं विधायक
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MOTIHARI: बिहार में कुढ़नी विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरफ सियासी हलचल तेज़ है तो वहीं, दूसरी ओर शिवहर से BJP की सांसद रमा देवी का एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने मोतिहारी की ढाका विधानसभा को पाकिस्तान की संज्ञा दे दी है, जिसके बाद सियासी गहमागहमी बढ़ गया है। दरअसल, रमा देवी कुढ़नी विधानसभा में चुनाव प्रचार कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने ढाका विधायक पवन जायसवाल को लेकर कहा कि हम लोगों ने तो पाकिस्तान भी जीता है और ढाका तो पाकिस्तान ही है न। उन्होंने इतना तक कह दिया कि पवन जायसवाल वहीं से जीतकर विधायक बने हैं। 



रमा देवी के बयान से खींचतान इसलिए ज्यादा बढ़ गई है क्योंकि ढाका विधानसभा मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र है। इस बयान पर अब जन अधिकार पार्टी ने बड़ा हमला बोल दिया है। पार्टी की तरफ से कहा गया है कि रमा देवी को अपने बयान पर शर्म आणि चाहिए। ढाका को पाकिस्तान कहना और पवन जायसवाल को पाकिस्तान का विधायक कहना काफी शर्मनाक है। 



आपको बता दें, बिहार की कुढ़नी विधानसभा में चुनाव हो रहा है। तमाम राजनीतिक पार्टियां अपनी जीत सुनिश्चित करने में जुटी हुई है। इसी दौरान रमा देवी भी चुनाव प्रचार कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने ढाका विधायक और खुद को पाकिस्तान जीतकर आने वाला नेता बता दिया, जिसके बाद अब विरोधी दल का जवाब भी सामने आने लगा है। जन अधिकार पार्टी के प्रवक्ता और प्रदेश महासचिव अभिजीत सिंह ने रामा देवी सहित अन्य भाजपा नेताओं को इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें