ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां का निधन, सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर दुख जताया

Bihar Politics: बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी की मां राधा देवी सरावगी का मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में निधन, सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया शोक।

Bihar Politics
नहीं रहीं संजय सरावगी की मां
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: दरभंगा से बड़ी खबर सामने आई है। बिहार में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी की मां राधा देवी सरावगी का आज सुबह निधन हो गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।


बताया जा रहा है कि वे करीब 72 वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनका इलाज मुंबई स्थित हिंदुजा अस्पताल में चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। दिवंगत राधा देवी सरावगी धर्मपरायण प्रवृत्ति की महिला थीं और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती थीं। 


उनके निधन की खबर से परिवार, समर्थकों और राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने फोन कर पीड़ित परिवार के लोगों से बात की और गहरा दुख जताया है।


बताया जा रहा है कि आज मुंबई से हवाई जहाज से उनका पार्थिव शरीर को 2 बजे तक उनके आवास पर पहुंचेगा परिवार के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आज शाम 6 सतीहारा स्थित बागमती नदी के किनारे किया जाएगा। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें