ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक

Bihar Assembly: 'हर घर नल का जल' योजना की दुर्दशा का मामला विधानसभा पहुंचा, बीजेपी विधायक की सूचना पर मंत्री ने दिया जवाब

बिहार विधानसभा में बीजेपी विधायक ने हर घर नल का जल योजना की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया। पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि मरम्मत और रखरखाव की प्रक्रिया जारी है तथा शिकायतों का 24 घंटे में समाधान किया जा रहा है।

Bihar Assembly
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Assembly: बिहार विधानसभा में ध्यानाकर्षण के दौरान बीजेपी विधायक ने सरकार का ध्यान राज्य में नल-जल योजना की दुर्दशा की तरफ आकृष्ट किया। विदायक ने सदन को बताया कि किस तरह से इस योजना की हालत खराब होती जा रही है। इस पर सरकार की तरफ से विभागीय मंत्री ने जवाब दिया।


दरअसल, बीजेपी विधायक मिथिलेश तिवारी ने सदन में सूचना को पढ़ते हुए कहा कि बिहार के सभी ग्राम पंचायतों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना की शुरूआत 2016 में की थी। सभी 67 हजार से अधिक योजनाएं पीएचईडी विभाग को हस्तांतरित कर दी गईं। योजना के लिए राशि भी आवंटित की गई।


उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में हर घर नल का जल योजना की स्थिति अत्यंत ही खराब है। अधिकांश पाइप फट चुके हैं, नट टूट चुके हैं। बिजली बिल के भुगतान के अभाव में अधिकांश बंद पड़े हैं। भूमि विवाद और नल- जल अनुरक्षक के मानदेय के भुगतान के अभाव में योजना दम तोड़ रही है।


सरकार की तरफ से जवाब देते हुए पीएचईडी मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि राज्य में इसको लेकर तमाम तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। योजनाओं के संचालन और रख रखाव का काम किया जा रहा है। राज्य के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं के संचालन, मरम्मति एवं संपोषण की प्रक्रिया को बनाए रखने का एक निर्णय लिया गया है।


मंत्री ने सदन को बताया कि किसी भी आम आदमी को अगर दिक्कत होती है और वह पोर्टल पर कंप्लेन करते हैं हमलोग उसको 24 घंटा के भीतर ठीक कराने का काम करते हैं। शिकायतों का समाधान तुरंत किया जाता है। आने वाले समय में हमलोग जो उसपर काम शुरू कर चुके हैं और जो चिंता जाहिर की गई है उसको दूर करने की कोशिश की जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें