ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण के नामांकन पत्रों की जांच आज, 1062 उम्मीदवारों ने भरा है पर्चा

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की 94 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को खत्म हो गई. बिहार की 94 सीटों पर कुल 1062 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया ह

विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण के नामांकन पत्रों की जांच आज, 1062 उम्मीदवारों ने भरा है पर्चा
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की 94 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को खत्म हो गई. बिहार की 94 सीटों पर कुल 1062 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है और आज नामांकन पत्रों की जांच का दिन है. 19 अक्टूबर तक के नाम वापस लिए जा सकेंगे और यह समय सीमा खत्म होने के बाद ही तस्वीर साफ होगी कि दूसरे चरण की सीटों पर कुल कितने उम्मीदवार मैदान में हैं.

तीसरे चरण की 78 विधानसभा सीटों के लिए भी नामांकन की प्रक्रिया जारी है. 13 अक्टूबर से तीसरे चरण के लिए नामांकन का काम शुरू किया जा चुका है. आपको बता दें कि बिहार में पहले चरण की 71 सीटों के लिए कुल 1066 उम्मीदवार मैदान में हैं. इसके अलावे वाल्मीकिनगर संसदीय सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है और यहां अब तक एक उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया है. 

बिहार में पारदर्शी और स्वच्छ चुनाव संपन्न कराने के लिए आयोग लगातार सख्ती से कार्रवाई कर रहा है. अब तक के आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़े कुल  90 मामले दर्ज किए गए हैं. चुनाव में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अब तक के एक 1129 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं. 63 हजार से ज्यादा लाइसेंस का सत्यापन किया गया है और लगभग 21 से लाइसेंस रद्द किए गए हैं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें