ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहने लिए चुनावी मैदान में उतरेंगी ममता, आज भवानीपुर सीट से करेंगी नामांकन

DESK : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने भले ही जीत हासिल कर सरकार में वापसी कर ली हो लेकिन यह बात सबको मालूम है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ख

मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहने लिए चुनावी मैदान में उतरेंगी ममता, आज भवानीपुर सीट से करेंगी नामांकन
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने भले ही जीत हासिल कर सरकार में वापसी कर ली हो लेकिन यह बात सबको मालूम है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद अपना चुनाव हार गई थीं। ममता बनर्जी के पास संवैधानिक तौर पर यह विकल्प है कि वह नवंबर महीने में तय समय सीमा के पहले चुनाव जीतकर विधानसभा की सदस्य बनें। ममता बनर्जी को विधानसभा में चुनकर आने के लिए भवानीपुर सीट से उनकी पार्टी के विधायक ने इस्तीफा दे दिया था। शोभन देव चट्टोपाध्याय के इस्तीफे के बाद से भवानीपुर सीट पर उपचुनाव हो रहा है और ममता बनर्जी अब इस सीट पर हो रहे उपचुनाव में अपना नामांकन पत्र दाखिल करने जा रही हैं। 


पश्चिम बंगाल में कुल 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो चुकी है। भवानीपुर के अलावे शमशेरगंज और जंगीपुर विधानसभा सीट पर भी उप चुनाव हो रहे हैं। इन तीनों सीटों पर 30 सितंबर को वोट डाले जाएंगे और 3 अक्टूबर को मतगणना होगी। ममता बनर्जी के लिए भवानीपुर सीट छोड़ने वाले शोभन देव अब खरदाहा विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे।


चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए आयोग में महामारी को लेकर कई तरह की बंदिशें लगाई है। उपचुनाव के लिए नामांकन के पहले और बाद में जुलूस पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रचार के लिए खुले स्थान पर 50 लोगों की मौजूदगी की इजाजत दी गई है। सभी राजनीतिक दलों को 20 स्टार प्रचारक घोषित करने की इजाजत होगी। मतदान से 72 घंटे पहले चुनाव प्रचार थम जाएगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज दोपहर 12:30 बजे नामांकन दाखिल करने पहुंचेंगी। भवानीपुर सीट एक बार फिर से ममता के चुनाव लड़ने के कारण हाईप्रोफाइल हो गई है। बीते विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को उनके ही करीबी रहे शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट पर पटखनी दी थी।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें