ब्रेकिंग
करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरकरप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर

Bihar News: बेगूसराय को देश भर में मिला पहला स्थान, बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने दी जानकारी

Bihar News: नीति आयोग ने देश के 112 जिलों को अल्प विकसित आकांक्षी जिला की श्रेणी में रखा है. वर्ष 2018 से केंद्र सरकार ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम की शुरूआत की थी. आकांक्षी जिलों मे

Bihar News: बेगूसराय को देश भर में मिला पहला स्थान, बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने दी जानकारी
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: नीति आयोग ने देश के 112 जिलों को अल्प विकसित आकांक्षी जिला की श्रेणी में रखा है. वर्ष 2018 से केंद्र सरकार ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम की शुरूआत की थी. आकांक्षी जिलों में अकेले बिहार के 13 जिले शामिल हैं. नीति आयोग ने इस बार आकांक्षी जिलों की रैंकिंग जारी की है. जिसमें बेगूसराय जिला को देश में पहला स्थान मिला है.

बेगूसराय को मिला पहला स्थान

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा है, '' बेगूसराय जिले ने रचा नया कीर्तिमान.नीति आयोग द्वारा जारी की गई 112 आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में बेगूसराय को पूरे देश में प्रथम स्थान मिला है. एनडीए सरकार की नीतियों, जनोपयोगी योजनाओं और स्थानीय प्रशासन व जनसहयोग से यह सम्भव हुआ है। इस उपलब्धि के लिए बेगूसराय की समस्त जनता जनार्दन एवं स्थानीय प्रशासन बधाई के पात्र हैं.

2018 से लागू है यह योजना

बता दें, वर्ष 2018 में लागू आकांक्षी जिला कार्यक्रम में बिहार के 13 जिलों को शामिल किया गया. जिसमें कटिहार, बेगूसराय, शेखपुरा, अररिया, खगड़िया, पूर्णिया, औरंगाबाद, बांका, गया, जमुई, मुजफ्फरपुर,सीमामढ़ी और नवादा शामिल हैं. केंद्र की तरफ से बिहार के 13 जिलों के प्रखंडों में विशेष सहायता मिलती है. जिसके तहत स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, जलसंधान, वित्तीय स्थिति और आधारभूत अवसंरचना जैसे प्रमुख क्षेत्रों को विकसित करने पर फोकस किया जाता है. स्कूल में पढ़ाई और लाइब्रेरी की सुविधा, स्कूलों में आधारभूत संरचना के विकास पर केंद्रित होता है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें