ब्रेकिंग
पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंपति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं

बेगूसराय में कन्हैया का क्रेज, जनसभा में उमड़ रही भीड़

BEGUSARAI : सीपीआई नेता कन्हैया कुमार भले ही बेगूसराय सीट से लोकसभा का चुनाव हार गए हों लेकिन विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए उतरे कन्हैया का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. बे

बेगूसराय में कन्हैया का क्रेज, जनसभा में उमड़ रही भीड़
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI : सीपीआई नेता कन्हैया कुमार भले ही बेगूसराय सीट से लोकसभा का चुनाव हार गए हों लेकिन विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए उतरे कन्हैया का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. बेगूसराय से कन्हैया ने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की है और उनकी जनसभाओं में लगातार भारी भीड़ उमड़ रही है. कन्हैया ने चेरिया बरियारपुर में जनसभा को संबोधित किया है जहां युवाओं की अच्छी-खासी तादाद देखने को मिली. 


कन्हैया कुमार ने कवि दुष्यंत की कविता से अपनी जनसभा का आगाज किया. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश पर तंज कसते हुए उन्हें बीजेपी की 'स्टेपनी' बताया. कन्हैया ने कहा कि मैं नीतीश के खिलाफ कुछ अनर्गल नहीं बोलना चाहता हूं क्योंकि वो समाजवादी स्कूल से निकले हैं. उस समय बीजेपी उनकी स्टेपनी हुआ करती थी लेकिन आज हालात ये हैं कि नीतीश अब बीजेपी की स्टेपनी बन गए हैं. कन्हैया ने कहा कि इस बार का विधासनभा चुनाव बदलाव का चुनाव है और जनता ने भी मन बना लिया है कि इस बार बिहार में बदलाव करना है. 


कन्हैया ने कहा कि इस बार महागठबंधन के पांच सहयोगी 'पांडव' सरकार को उखाड़ फेंकने में सक्षम हैं और जनता सरकार के दोहरी नीति को इस बार पूरी तरह सबक सिखाएगी. कन्हैया कुमार ने कहा कि इस कोरोना काल मे बाहर रहने वाले मजदूरों को कितनी जिल्लत भरी जिंदगी जीनी परी यह बिहार की जनता अभी तक नहीं भूली है. कन्हैया ने कहा कि पहले जिस तरह चुनाव नतीजों के बाद रिसोर्ट-रिसोर्ट का खेल खेला जाता है और विधायकों की खरीद-फरोख्त की जाती है वह किसी भी कीमत पर इस बार नहीं करने दिया जाएगा और लोकतंत्र की रक्षा की जाएगी. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें