ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

पटना में कार्यक्रम के दौरान श्रेयसी सिंह का मंच धंसा, बाल-बाल बचीं बिहार की मंत्री

Bihar Politics: बाढ़ के सादिकपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ओवरलोडिंग से मंच धंस गया, जिससे खेल मंत्री श्रेयसी सिंह बाल-बाल बच गईं। हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था और आयोजन की लापरवाही पर सवाल खड़े हो गए।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह शुक्रवार को बाढ़ अनुमंडल के सादिकपुर गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गईं। ‘विकसित भारत–जी राम जी अभियान’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में मंत्री खिलाड़ियों को सम्मानित करने पहुंची थीं।


कार्यक्रम के दौरान मंत्री के मंच पर पहुंचते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि, आयोजक और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मंच पर चढ़ गए। भीड़ बढ़ने से मंच पर ओवरलोडिंग हो गई। कार्यक्रम संचालक ने कई बार लोगों से मंच खाली करने की अपील की, लेकिन अनदेखी की गई।


इसी दौरान जब खेल मंत्री श्रेयसी सिंह खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए खड़ी हुईं, तभी अचानक मंच धंस गया। तेज आवाज के साथ मंच के नीचे धंसते ही कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और मंत्री लड़खड़ा गईं। हालांकि सुरक्षा कर्मियों और प्रशासन की तत्परता से मंत्री को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। इस हादसे में उन्हें कोई चोट नहीं आई। एहतियातन कार्यक्रम को कुछ समय के लिए रोक दिया गया।


बाद में अतिरिक्त लोगों को मंच से नीचे उतारने के बाद मंच को आंशिक रूप से सुरक्षित किया गया और कार्यक्रम दोबारा शुरू हुआ। खेल मंत्री ने इसके बाद खिलाड़ियों को सम्मानित किया और लोगों को संबोधित भी किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते मंच खाली नहीं कराया जाता तो हादसा बड़ा रूप ले सकता था। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें