ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

बंगाल से लौटते ही सीएम पर भड़के तेजस्वी, मधुबनी हत्याकांड और जहरीली शराब से मौत पर सरकार को घेरा

PATNA: बंगाल चुनाव प्रचार से पटना लौटते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बंगाल के अंदर जो रुझान दिख रहा है उसमें साफ है कि दीदी की सरकार एक बार फिर से बन रही .है तेजस्वी यादव ने कहा कि बंगा

बंगाल से लौटते ही सीएम पर भड़के तेजस्वी, मधुबनी हत्याकांड और जहरीली शराब से मौत पर सरकार को घेरा
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बंगाल चुनाव प्रचार से पटना लौटते ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि बंगाल के अंदर जो रुझान दिख रहा है उसमें साफ है कि दीदी की सरकार एक बार फिर से बन रही .है तेजस्वी यादव ने कहा कि बंगाल के अंदर बिहारी मूल के रहने वाले लोगों के अंदर भाजपा को लेकर काफी गुस्सा है और वे सब एकजुट होकर ममता दीदी को समर्थन दे रहे हैं. 

इसके बाद मधुबनी हत्याकांड पर तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आखिर अब तक मुख्य आरोपी को क्यों नहीं गिरफ्तार किया गया.  तेजस्वी यादव ने कहा कि वहां पर प्रशासन किस तरीके से विफल है यह दिख रहा है. इससे साफ पता चलता है कि नीतीश कुमार फेल मुख्यमंत्री हैं. वहां पर रावण के नाम पर संगठन बनाकर काम किए जा रहे थे और प्रशासन को यह पता ही नहीं है. यह साफ दिखाता है प्रशासन फेल है. हम सब जानते हैं कि यह रावण कौन है.यह तो बुराई का प्रतीक है, जिसे दशहरा में जलाया जाता है और इसी की नाम पर संगठन चलाया जा रहा है.

तेजस्वी ने नवादा में जहरीली शराब से हुई मौत पर भी नीतीश सरकार पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर कब घटना के मुख्य आरोपी गिरफ्तार होंगे. या फिर सीएम इसपर कुछ बोलेंगे भी या नहीं. उनके पास तो शब्द ही नहीं है बोलने के लिए. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें