ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

बंगाल चुनाव को लेकर JDU का नया दांव, ममता बनर्जी के साथ भी हो सकता गठबंधन

PATNA : बिहार में एनडीए के साथ होकर सरकार चला रहे जनता दल यूनाइटेड ने मिशन बंगाल को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. जनता दल यूनाइटेड पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारन

बंगाल चुनाव को लेकर JDU का नया दांव, ममता बनर्जी के साथ भी हो सकता गठबंधन
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में एनडीए के साथ होकर सरकार चला रहे जनता दल यूनाइटेड ने मिशन बंगाल को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. जनता दल यूनाइटेड पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है. जेडीयू बंगाल में कुल 75 या उससे ज्यादा सीटों पर अपना कैंडिडेट दे सकती है. लेकिन बड़ी बात यह है कि बीजेपी का साथ छोड़कर जेडीयू ममता बनर्जी के साथ बंगाल चुनाव में उतर सकती है.

जनता दल यूनाइटेड के नेता और एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने कहा है कि हमने बंगाल चुनाव में उतरने का फैसला कर लिया है. जेडीयू नेतृत्व ने कम से कम 75 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का मन बनाया है और इसके लिए पार्टी तैयारी कर रही है. अगर किसी राजनीतिक दल को लगता है कि नीतीश कुमार का चेहरा बंगाल में फायदेमंद साबित होगा तो वह जेडीयू के साथ गठबंधन कर सकता है.

बलियावी ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि उन्हें ना तो बीजेपी से परहेज है और ना ही ममता बनर्जी से. इसका मतलब यह हुआ है कि अगर पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के साथ बातचीत बन जाती है तो नीतीश कुमार की पार्टी वहां तृणमूल के साथ गठबंधन कर सकती है.

एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने कहा है कि देश के एकलौते नेता नीतीश कुमार हैं जिनका संबंध अपने दुश्मनों से भी कभी खराब नहीं रहा. नीतीश कुमार के साथ दुश्मनी करने वाले भी मार्केट रेट देखकर दोस्ती का हाथ बढ़ा ही लेते हैं. बंगाल चुनाव में शराबबंदी के मुद्दे को लेकर बलियावी ने कहा कि बंगाल में भी  शराबबंदी घर-घर का बड़ा मुद्दा बना हुआ है और हम इस मुद्दे पर बंगाल में चुनाव लड़ने की रणनीति बना रहे हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें