ब्रेकिंग
करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरकरप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर

बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला, बोले- देश और राज्य में BJP की सरकार बनाना लक्ष्य

RANCHI: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज विधिवत रूप से प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। राजधानी रांची स्थित पार

बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला, बोले- देश और राज्य में BJP की सरकार बनाना लक्ष्य
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज विधिवत रूप से प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। राजधानी रांची स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश और पार्टी के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत वाजपेयी समेत अन्य नेताओं की उपस्थिति में बाबूलाल मरांडी ने प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला।


प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के साथ बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद दिया। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वर्ष 2024 में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी का लक्ष्य है कि सभी 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत हो। 


उन्होंने कहा कि फिलहाल झारखंड की चौदह लोकसभा सीट में भारतीय जनता पार्टी के पास बारह सीटें है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वर्ष 2024 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनका लक्ष्य है कि भारतीय जनता पार्टी बहुमत हासिल करे और झारखंड में भाजपा की सरकार बने।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें