ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Amit Shah: सीमांचल दौरे पर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, पूर्णिया एयरपोर्ट पर NDA नेताओं ने किया स्वागत; किशनगंज में की हाई लेवल मीटिंग

Amit Shah: सीमांचल दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री ने किशनगंज और पूर्णिया में घुसपैठ व आंतरिक सुरक्षा को लेकर अधिकारियों संग हाई लेवल बैठक की, नेपाल-बांग्लादेश सीमा क्षेत्रों का करेंगे निरीक्षण।

Amit Shah
शाह का बिहार दौरा
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री बुधवार शाम पूर्णिया पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, डिप्टी सीएम सम्राट, मंत्री लेशी सिंह सहित एनडीए के नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से किशनगंज रवाना हो गए, जहां केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय पहले से मौजूद थे।


किशनगंज में गृह मंत्री ने जिला प्रशासन और एसएसबी अधिकारियों के साथ जिला परिषद सभागार में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में घुसपैठ, आंतरिक सुरक्षा और अन्य संवेदनशील मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा की जा रही है। सीमांचल क्षेत्र में नक्सलवाद और अवैध घुसपैठ की चुनौतियों को देखते हुए यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।


अपने तीन दिवसीय दौरे के दौरान गृह मंत्री अररिया भी जाएंगे। शाम को वे दोबारा पूर्णिया लौटेंगे, जहां रात्रि विश्राम के दौरान सैन्य अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करेंगे। इस बैठक में बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और डीजीपी विनय भी मौजूद रहेंगे।


दौरे के क्रम में गृह मंत्री नेपाल और बांग्लादेश से सटे सीमावर्ती इलाकों में वाइब्रेंट विलेज स्कीम के तहत चल रहे विकास कार्यों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। माना जा रहा है कि आंतरिक सुरक्षा को लेकर इस दौरे में कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। गृह मंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पूरे क्षेत्र में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें