ब्रेकिंग
टेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाबटेंट हाउस का संचालक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही बिहार पुलिसकोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारीबिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसाबिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: 1.70 लाख घूस लेते पेशकार को दबोचा, आयुक्त कार्यालय में छापेमारी से हड़कंपमुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब

अमित शाह पर भड़के JDU के मंत्री, कहा- नफरत फैलाने बिहार आ रहे

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर सियासी हलचल मची हुई है तो इसी बीच जेडीयू ने शाह समेत बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा

अमित शाह पर भड़के JDU के मंत्री, कहा- नफरत फैलाने बिहार आ रहे
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर सियासी हलचल मची हुई है तो इसी बीच जेडीयू ने शाह समेत बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि अमित शाह बिहार आ रहे हैं, लेकिन इससे हमें कोई फर्क नहीं पड़ता है। किसी के आने या जाने से हम डरने या घबराने वाले नहीं है। अगर वे बिहार को कुछ देकर जाते तो हम उनके बारे में सोचते भी। 




श्रवण कुमार ने कहा है कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिल रहा है। ये सिर्फ जेडीयू की मांग नहीं ये पूरे बिहार की मांग है। बिहार के लिए केंद्र कुछ नहीं कर रही है। बिहार को केवल जलील किया जा रहा है। अमित शाह पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगर वे कहीं पर निगाहें और कहीं पर निशाना साधेंगे तो हमें ऐतराज़ जरूर होगा। 




मंत्री ने आगे कहा कि अमित शाह बिहार आकर सिर्फ राष्ट्रीय झंडा लहराकर चले जाते हैं। उन्हें राज्य को कोई सौगात देकर जाना चाहिए था। केवल लोगों को भड़काने के लिए वे सीमांचल आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य ही नहीं पूरे देश में सद्भाव और भाईचारे की जरुरत है। केंद्र में बैठे सरकार केवल तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। केवल हिन्दू-मुस्लिम मत करिये देश के लिए काम करिये। जब जातीय आधारित जनगणना की मांग की गई तो इसपर भी उन्होंने अपना हाथ खड़ा कर दिया है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें