ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

अमित शाह ने किशनगंज के बूढ़ी काली मंदिर में की पूजा अर्चना, शाम में जाएंगे दिल्ली

KISHANGANJ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे का आज दूसरा दिन ही। उन्होंने आज सुबह किशनगंज में बूढ़ी काली मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। अब वे नेपाल बॉर्डर पर स्थित एसए

अमित शाह ने किशनगंज के बूढ़ी काली मंदिर में की पूजा अर्चना, शाम में जाएंगे दिल्ली
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KISHANGANJ: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बिहार दौरे का आज दूसरा दिन ही। उन्होंने आज सुबह किशनगंज में बूढ़ी काली मंदिर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। अब वे नेपाल बॉर्डर पर स्थित एसएसबी कैंप में कई कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम को वे दिल्ली रवाना होंगे। आज शाम में वे पूर्णिया के चूनापूर हवाई अड्डा पहुंचेंगे जहां से वे वापस दिल्ली लौट जाएंगे। 




आपको बता दें, अमित शाह कल यानी शुक्रवार को पूर्णिया पहुंचे थे। इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था। अमित शाह ने पूर्णिया में जन भावना सभा को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मेरे सीमांचल दौरे से लालू और नीतीश की जोड़ी को पेट में दर्द हो रहा है। दोनों भाई कह रहे हैं कि अमित शाह झगड़ा लगाने आए हैं। झगड़ा लगाने का काम लालू जी का है ना कि मेरा। नीतीश जी लालू के गोदी में बैठ गये हैं। आज बिहार में डर का माहौल बना हुआ है। सीमांचल हिन्दुस्तान का हिस्सा है किसी को डरने की जरूरत नहीं है। नरेंद्र मोदी इस देश के प्रधानमंत्री है। इसलिए डरने की कोई जररूत नहीं है। भाजपा को धोखा देकर लालू की गोद में बैठकर सत्ता का मजा नीतीश कुमार ले रहे हैं।




वहीं, आपको बता दें, बिहार में बीजेपी ने तय कर लिया है कि वह अपने मुख्यमंत्री के दावेदार का नाम घोषित कर अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी। किशनगंज में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में चल रहे भाजपा के सियासी मंथन में ये बात साफ कर दी गयी है। बड़ी बात ये है कि अमित शाह ने खुद बिहार में पार्टी के कामकाज की मॉनिटरिंग करने का जिम्मा ले लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अब तकरीबन हर महीने बिहार का दौरा कर उसी तरह पार्टी के काम की निगरानी करेंगे जैसे उन्होंने 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में किया था। भाजपा नेताओं की बैठक में अमित शाह ने साफ कर दिया कि अब नीतीश कुमार से बीजेपी की दोस्ती नामुमकिन है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें