ब्रेकिंग
‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

अंबा प्रसाद के ठिकानों पर दूसरे दिन भी ED की रेड, कांग्रेस MLA बोलीं- BJP का ऑफर ठुकराने की मिल रही सजा

RANCHI: कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर आज दूसरे दिन भी ED की टीम छापेमारी कर रही है। जमीन और खनन से जुड़े मामले को लेकर इडी ने सबसे पहले विधायक के ठिकानों पर 12 मार्च की

अंबा प्रसाद के ठिकानों पर दूसरे दिन भी ED की रेड, कांग्रेस MLA बोलीं- BJP का ऑफर ठुकराने की मिल रही सजा
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर आज दूसरे दिन भी ED की टीम छापेमारी कर रही है। जमीन और खनन से जुड़े मामले को लेकर इडी ने सबसे पहले विधायक के ठिकानों पर 12 मार्च की सुबह छापेमारी की थी। इसके बाद विधायक समेत उनके करीबियों के 17 ठिकानों पर छापेमारी की थी। 


बुधवार को भी ईडी की टीम विधायक के आवास पर कागजातों को खंगाल रही है। बड़गांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि उन्होंने बीजेपी का ऑफर ठुकराया इसलिए छापेमारी की जा रही है। एनटीपीसी और अडाणी के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से ईडी की कार्रवाई हो रही है। 


अंबा ने दावा किया है कि बीजेपी ने उन्हें हजारीबाग और चतरा से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया था। उन्होंने बीजेपी का ऑफर को ठुकरा दिया, इसलिए उनके खिलाफ ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी के नेता भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के का दबाव बना रहे थे।


बता दें कि पूरा मामला हजारीबाग के हुरहुरू स्थित खास महल की जमीन से जुड़ा है। उक्त जमीन को लेकर पिछले साल हंगामा भी हुआ था। जमीन का रकबा 50 डिसमिल है। इस जमीन के आधे हिस्से पर चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा था। जिसका विरोध हुआ था, इसके बाद प्रशासन के हस्तक्षेप पर चहारदीवारी निर्माण बंद करा दिया गया था। प्रशासन ने योगेंद्र साव के साथ लीजधारक को भी नोटिस भेजा था। जमीन की लीज मो. अहसान के नाम से थी, जो 31 मार्च 2008 को खत्म हो गई थी। यह जमीन सरकारी है जिसको लेकर प्रशासन ने जमीन को अतिक्रमणमुक्त करा लिया था।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें