ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

अकाली दल ने BJP से 40 साल पुराना रिश्ता तोड़ा, NDA से खुद को बाहर किया

DESK : संसद में किसान बिल को पास कराकर मोदी सरकार ने भले ही इसे कानून का स्वरूप दे दिया हो लेकिन अब उसे इसका खामियाजा उठाना पड़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी के सबसे पुराने सहयोगी दल

अकाली दल ने BJP से 40 साल पुराना रिश्ता तोड़ा, NDA से खुद को बाहर किया
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : संसद में किसान बिल को पास कराकर मोदी सरकार ने भले ही इसे कानून का स्वरूप दे दिया हो लेकिन अब उसे इसका खामियाजा उठाना पड़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी के सबसे पुराने सहयोगी दल शिरोमणि अकाली दल ने 40 साल पुराना रिश्ता खत्म कर खुद को एनडीए से अलग कर लिया है। शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में किसान बिल के विरोध को देखते हुए यह फैसला किया है।


इस बात के संकेत उसी वक्त मिल गए थे जब अकाली दल कोटे से मंत्री हरसिमरत कौर ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने उस वक्त ही कहा था कि हम पंजाब की जनता के खिलाफ गठबंधन नहीं चला सकते। हरसिमरत कौर बादल के इस्तीफा देने के बाद अब अकाली दल ने खुद को गठबंधन से अलग कर लिया है।


आपको बता दें कि पंजाब में लगातार किसान बिल के विरोध में आंदोलन चल रहा है। पंजाब में किसान कृषि बिल के विरोध में सड़क पर उतरे हुए हैं और इसी को देखते हुए अकाली दल ने खुद को एनडीए से अलग करने का फैसला किया है। शिरोमणि अकाली दल की राष्ट्रीय कार्य समिति की हुई बैठक के बाद यह फैसला किया गया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें