ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

AJSU का राज्यस्तरीय सामाजिक न्याय मार्च कल, हेमंत सरकार के खिलाफ हल्लाबोल

RANCHI: सरकार की जनविरोधी नीतियों और सात सूत्री मांगों को लेकर रविवार को आजसू के हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता मोरह

AJSU का राज्यस्तरीय सामाजिक न्याय मार्च कल, हेमंत सरकार के खिलाफ हल्लाबोल
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: सरकार की जनविरोधी नीतियों और सात सूत्री मांगों को लेकर रविवार को आजसू के हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से पैदल मार्च कर हरमू मैदान पहुचेंगे, जहां सरकार की नाकामियों तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोलेंगे।


आजसू के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार ने ना सिर्फ बड़ी आबादी के साथ धोखा किया है बल्कि जनादेश का भी अपमान किया है। युवा, महिला, किसान, गरीब, श्रमिक सभी हताश-निराश हैं। उन्होंने कहा कि सवा तीन साल बीत जाने के बाद भी सरकार ने सामाजिक न्याय की दिशा में कोई पहल नहीं किया और ना ही जातीय जनगणना और स्थानीय एवं नियोजन नीति को लेकर कोई ईमानदार कोशिश ही की। लोगों की नाराजगी को देखते हुए आजसू के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।


देवशरण भगत ने कहा कि आजसू पार्टी अप्रैल को सामाजिक न्याय महीना के रुप में मना रही है। इस दौरान राज्य भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कल राज्यस्तरीय सामाजिक न्याय मार्च के साथ इसका समापन होगा। उन्होंने कहा कि बापू वाटिका, मोरहाबादी से पैदल मार्च कर राज्य के कोने-कोने से पहुंचे नेता, कार्यकर्ता हरमू मैदान पहुंचेंगे, जहां आयोजित सामाजिक न्याय सभा को झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो संबोधित करेंगे। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें