ब्रेकिंग
बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपबिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंप

Bihar News: BJP विधायक की पत्नी ऐश्वर्या राज ने जीता मिसेज बिहार 2025 का खिताब, बाहुबली सुनील पांडेय की हैं बहू

Bihar News: पटना में आयोजित मिसेज बिहार 2025 प्रतियोगिता का खिताब बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत की पत्नी और बाहुबली नेता सुनील पांडेय की बहू ऐश्वर्या राज ने जीता। प्रतियोगिता में आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: पटना में मिसेज बिहार 2025 का भव्य ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमें राज्य भर से आई महिलाओं ने अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और सौंदर्य का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का ताज ऐश्वर्या राज के सिर सजा, जिन्होंने अंतिम चरण में शामिल 14 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया।


ऐश्वर्या राज बीजेपी विधायक विशाल प्रशांत की पत्नी और बाहुबली नेता सुनील पांडेय की बहू हैं। विशाल प्रशांत भोजपुर के तरारी विधानसभा से विधायक है. ऐश्वर्या राज की जीत ने इस प्रतियोगिता को और भी चर्चित बना दिया है। प्रतियोगिता में अपूर्वा गुप्ता ने फर्स्ट रनरअप और शुभांगी बगेवादी ने सेकेंड रनरअप का खिताब अपने नाम किया।


21 से 55 वर्ष की उम्र की महिलाओं के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने केवल अपनी सुंदरता ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, वक्तृत्व कला और सामाजिक दृष्टिकोण जैसी खूबियों का भी शानदार प्रदर्शन किया। कई चरणों की इस प्रतियोगिता के बाद 14 प्रतिभागियों को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया था। यह आयोजन महिलाओं को मंच देने और समाज में उनके योगदान को पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


मुख्य अतिथियों के तौर पर मौजूद मिसेज वर्ल्ड 2022 सरगम कौशली और मिसेज इंडिया गैलेक्सी नितिका सत्या ने प्रतियोगिता की तारीफ करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक सौंदर्य प्रतियोगिता नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण का मंच है। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाओं में अद्भुत आत्मविश्वास है और वे अब हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। दोनों ही अतिथियों ने पटना में मिले स्नेह और यहां के गर्मजोशी भरे स्वागत की भी सराहना की।


सरगम कौशली ने कहा, “मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मुझे इस मंच का हिस्सा बनने का मौका मिला। यहाँ की महिलाएं जिस आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ रैंप पर आईं, वह प्रेरणादायक है।” वहीं नितिका सत्या ने कहा कि बिहार बदलाव की ओर अग्रसर है और इस तरह की प्रतियोगिताएं राज्य में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दे रही हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें