ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

एक से दूसरे विभाग में घूमते रहा सवाल, विधानसभा में हद ही हो गया

PATNA : बिहार विधानसभा के प्रश्नोत्तर काल में आज दिलचस्प वाकया देखने को मिला. दरअसल विधानसभा में पूछे गए सवाल एक से दूसरे विभाग में घूमते रहे और विधायक जी परेशान दिखे.पहला माम

एक से दूसरे विभाग में घूमते रहा सवाल, विधानसभा में हद ही हो गया
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार विधानसभा के प्रश्नोत्तर काल में आज दिलचस्प वाकया देखने को मिला. दरअसल विधानसभा में पूछे गए सवाल एक से दूसरे विभाग में घूमते रहे और विधायक जी परेशान दिखे.पहला मामला बीजेपी विधायक अरुण शंकर प्रसाद से जुड़ा था तो दूसरा मामला आरजेडी के विधायक अख्तरुल इस्लाम साहिल का था. इन दोनों ने अलग-अलग विभागों से सवाल किया था लेकिन संबंधित विभागों ने दूसरे विभाग से जुड़ा हुआ सवाल बता कर जवाब नहीं दिया.

बीजेपी विधायक अरुण शंकर प्रसाद ने लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग से जुड़ा सवाल किया था जिसके जवाब में विभागीय मंत्री रामप्रीत पासवान ने सदन में जवाब दिया. मंत्री जी की तरफ से आया हुआ जवाब सुनकर बीजेपी विधायक ने कहा कि उनके इसी प्रश्न को पहले लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने पंचायती राज विभाग का बताकर पल्ला झाड़ लिया था और अब फिर वापस लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ही इसका जवाब दे रहा है. बीजेपी विधायक ने इसे  दुर्भाग्यपूर्ण बताया. बीजेपी विधायक ने सवाल की फेकाफेकी पर दोषी अधिकारियों के ऊपर कार्यवाही की मांग रखी.

उधर आरजेडी विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने नगर विकास एवं आवास विभाग से जुड़ा सवाल किया था जिसके जवाब में विभागीय मंत्री डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद में पंचायती राज विभाग को यह सवाल स्थानांतरित बताया. इसके बाद आरजेडी विधायक ने सदन में इस बात की जानकारी दी कि उनके इसी सवाल पर पहले भी नगर विकास एवं आवास विभाग की तरफ से यही जवाब दिया जा चुका है कि सवाल पंचायती राज विभाग से जुड़ा है. इस पूरे मामले को लेकर विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा भी गंभीर दिखे .सदन में विधायकों की तरफ से पूछे गए सवाल को लेकर ऐसी लापरवाही का मामला शायद ही पहले कभी देखने को मिला हो.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें