ब्रेकिंग
रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतरामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत

अब वैक्सीन पर राजनीति तेज: BJP का सवाल- लालू-राबड़ी ने कोरोना का टीका क्यों नहीं लिया?, RJD का जवाब- सरकार के पास पर्याप्त वैक्सीन ही नहीं

DESK: कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना से बचाव को लेकर लोगों से वैक्सीन लगाने की अपील की जा रही है। वैक्सीन को लेकर बिहार में राजनीति भी तेज हो ग

अब वैक्सीन पर राजनीति तेज: BJP का सवाल- लालू-राबड़ी ने कोरोना का टीका क्यों नहीं लिया?, RJD का जवाब- सरकार के पास पर्याप्त वैक्सीन ही नहीं
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: कोरोना की दूसरी लहर से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना से बचाव को लेकर लोगों से वैक्सीन लगाने की अपील की जा रही है। वैक्सीन को लेकर बिहार में राजनीति भी तेज हो गयी है। पूर्व डिप्टी सीएम व सांसद सुशील कुमार मोदी ने आरजेडी और कांग्रेस पर हमला बोला है। सुशील मोदी ने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस के कारण गावों में टीकाकरण धीमा है। वही सुशील मोदी ने यह सवाल भी किया कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अब तक वैक्सीन क्यों नहीं लगवाई। आरजेडी के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने बीजेपी की सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सरकार के पास पर्याप्त वैक्सीन ही नहीं है और न ही टेस्टिंग की सही व्यवस्था। 



BJP के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने यह सवाल पूछा कि क्या आरजेडी ग्रामीणों-गरीबों को टीकाकरण से दूर रख कर उनकी जिंदगी को खतरे में डालना चाहते हैं? उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सरकार पर सवाल उठाने से पहले बताना चाहिए कि लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने अभी तक कोरोना का टीका क्यों नहीं लिया? RJD के कितने विधायकों ने वैक्सीन लगवाई? 



बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि "कोरोना की वैक्सीन को कोई भाजपा का टीका कह रहा था तो कोई प्रधानमंत्री को पहले वैक्सीन लगवाने की चुनौती दे रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अनेक अतिविशिष्ट लोगों ने टीके लगवा कर जनता में विश्वास पैदा किया। सुशील मोदी ने कहा कि आपदा में  आपदा में राजनीति का अवसर खोजने वाले कांग्रेस-राजद जैसे विपक्षी दल भारतीय वैक्सीन की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठाने या इसका मजाक उड़ाने में लगे रहे जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की गति तेज नहीं हो पायी। राजद-कांग्रेस की वजह से गांवों में टीकाकरण धीमा है" 



सुशील मोदी के सवालों का जवाब देते हुए आरजेडी के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने कहा कि सुशील मोदी जी आप जरा यह बताएं कि अपने भाई को वैक्सीन लगवाया था या नहीं? या आप खुद वैक्सीन लगाएं हैं या नही? अपने भाई तक को नहीं बचा सके उससे किस तरह के बयान की उम्मीद की जा सकती है। लालू पुराण पढ़े बिना सुशील मोदी को नींद ही नहीं आती है। वे मनुवादी व्यवस्था के लोग हैं। लालू प्रसाद तो AIIMS में भर्ती रहे। सुशील मोदी वहां के डॉक्टर से पूछ लें कि उन्होंने वैक्सीन लगाया कि नहीं। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने तो बहुत पहले ही वैक्सीन लगवा लिये लेकिन दिक्कत यह है कि सरकार के पास पर्याप्त वैक्सीन ही नहीं है और न ही टेस्टिंग की सही व्यवस्था। फुलवारी शरीफ में हमने डेढ़ करोड़ रुपए से हॉस्पिटल बनवाया था लेकिन आज वह बंद पड़ा है।



वही RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया पर अपने गुस्से का इजहार किया। लालू यादव ने कहा कि महामारी और विपदा की इस घड़ी में जनता के प्रति सरकार का रवैया, आचरण. व्यवहार और कर्म एकदम निम्न से निम्न स्तर का है। इस सरकार का दिल और दिमाग एकदम पत्थर का है। ऐसे में बिहार में वैक्सीन को लेकर राजनीति तेज हो गयी है। सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों वैक्सीन को लेकर एक दूसरे के घेरने में लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर आए दिन एक दूसरे पर बयानबाजी और हमला जारी है। 



इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें