ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

अब बिहार में भी शुरू होगी संपत्ति स्वामित्व योजना, 24 अप्रैल को PM मोदी करेंगे शुभारंभ

DESK: बिहार के लिए अच्छी खबर है। आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के बाद अब बिहार में भी संपत्ति स्वामित्व योजना की शुरुआत होगी। खुद प्रधानमंत्री

अब बिहार में भी शुरू होगी संपत्ति स्वामित्व योजना, 24 अप्रैल को PM मोदी करेंगे शुभारंभ
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: बिहार के लिए अच्छी खबर है। आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड के बाद अब बिहार में भी संपत्ति स्वामित्व योजना की शुरुआत होगी। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 24 अप्रैल को इस योजना की लॉन्चिंग करेंगे। राष्ट्रीय  पंचायती राज दिवस समारोह के मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीय इसे लॉन्च किया जाएगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पंचायती राज मंत्री, भूमि एवं राजस्व मंत्री और संबंधित आलाधिकारी ऑनलाइन वीडियो कॉन्फरेंसिंग के जरीय इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। 

बताते चले कि इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भूमि का सर्वे और मैपिंग का काम किया जाएगा। जिसके बाद लोगों को उनकी जमीन और मकान का एक प्रॉपर्टी कार्ड दिया जाएगा। जिसमें उनके भूमि संबंधित पूरी जानकारी रहेगी। इस प्रॉपर्टी कार्ड की मदद से बैंकों में लोन की सुविधा भी उन्हें उपलब्ध हो सकेगी। उनके पास अपनी संपत्ति का एक रिकॉर्ड भी उपलब्ध रहेगा।


गौरतलब है कि आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में यह योजना पिछले साल से ही चल रही है और लाखों लोगों को प्रॉपर्टी कार्ड उपलब्ध कराया जा चुका हैं। स्वामित्व योजना के तहत गांवों की भूमि की पैमाइश ड्रोन के जरिए होगी। ड्रोन से गांवों की सीमा के भीतर आने वाली हर प्रॉपर्टी का एक डिजिटल नक्‍शा तैयार किया जाएगा। बिहार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि योजना की लॉचिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न राज्यों की कई ग्राम पंचायतों को उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत भी करेंगे। जिसमेंं बिहार की भी कई पंचायतें शामिल हैं। 

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें