ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

आतंकवादियों के साथ है कांग्रेस.. JDU-RJD बताएं वे किसके साथ ? नीतीश-तेजस्वी से BJP का सवाल

PATNA: फिलिस्तीन और इजरायल के बीच जारी जंग को लेकर भारत में भी सियासत शुरू हो गई है। एक तरफ जहां केंद्र की सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ इजरायल के साथ खड़े होने का एलान किया है तो वहीं

आतंकवादियों के साथ है कांग्रेस.. JDU-RJD बताएं वे किसके साथ ? नीतीश-तेजस्वी से BJP का सवाल
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: फिलिस्तीन और इजरायल के बीच जारी जंग को लेकर भारत में भी सियासत शुरू हो गई है। एक तरफ जहां केंद्र की सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ इजरायल के साथ खड़े होने का एलान किया है तो वहीं कांग्रेस ने फिलिस्तीन और हमास का समर्थन किया है। इसको लेकर बिहार में सियासत तेज हो है। बीजेपी ने I.N.D.I गठबंधन में शामिल जेडीयू और आरजेडी से पूछा है कि वे किसके साथ हैं। बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा है कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव अपनी पार्टी का स्टैंड साफ करें।


बीजेपी के फायर ब्रांड नेता हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा है कि कांग्रेस की वर्किंग कमेटी ने सीधे तौर पर आतंकवाद का समर्थन किया है। जिस फिलिस्तीन और हमास ने इजरायल में बच्चों की हत्या की और महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया, उस हमास और फिलिस्तीन का समर्थन कांग्रेस ने किया है। I.N.D.I गठबंधन में शामिल जेडीयू और आरजेजी का इसपर क्या कहना है नीतीश और तेजस्वी को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने जिस तरह से जुम्मे की नमाज के बाद हमास के लिए नमाज अदा करने के लिए कहा इस पर भी नीतीश और तेजस्वी को जवाब देना चाहिए।


उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की नीति के तहत नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने चुप्पी साध लिया है। विश्व और भारत के गांव गांव में इजरायल और फिलिस्तीन की स्थिति बनी हुई है। उससे सीख लेकर बिहार में भी अराजकता बढ़ सकती है। इसलिए बिहार के परिपिक्ष्य में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव, कांग्रेस ने जो फिलिस्तीन का समर्थन किया है उसपर स्पष्ट बयान देना चाहिए कि वे विश्व बंधूत्व के साथ हैं कि आतंकवादी हमास के साथ हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, जेडीयू और आरजेडी आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें