ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

आक्रोश मार्च पर निकले विद्यापति चंद्रवंशी को पुलिस ने रोका, पार्टी ने सरकार से की ये मांग

PATNA : आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने पटना में आज यानी गुरुवार को आक्रोश मार्च निकाला। उन्होंने अपनी मांग को लेकर आवाज बुलंद की। विद्यापति चं

आक्रोश मार्च पर निकले विद्यापति चंद्रवंशी को पुलिस ने रोका, पार्टी ने सरकार से की ये मांग
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने पटना में आज यानी गुरुवार को आक्रोश मार्च निकाला। उन्होंने अपनी मांग को लेकर आवाज बुलंद की। विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि मंत्रिमंडल में अतिपिछड़ों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इस दौरान भारी संख्या में उनके समर्थक साथ थे। हालांकि पटना के शहरी इलाकों में धारा 144 लागू होने के कारण उनके काफिले के सामने ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थी। रास्ते में ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 




विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि अतिपिछड़ों की मांग को लेकर मैं विधानसभा जा रहा था, लेकिन धारा-144 के कारण हमें रोक दिया गया। ये मेरी नहीं बल्कि अतिपिछड़ों के हक़ को मारा गया है। उनके कार्यकर्ता आज विधानसभा की ओर निकले थे ताकि उनकी मांग पूरी की जा सके। लेकिन, रास्ते में ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया और धारा 144 का हवाला देते हुए उन्हें आगे नहीं जाने दिया गया। वहीं, थोड़ी देर बाद उनकी गिरफ्तारी भी हो गई।




चंद्रवंशी ने कहा कि अगर सरकार अतिपिछड़ा समाज को उसका हक़ नहीं देती है तो वो इनसे वोट की उम्मीद भी न रखे। हम टिकट में भी 20 % की हिस्सेदारी मांगते हैं और मंत्रिमंडल में भी हमारी यही मांग है। गिरफ्तारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार का अपना कानून है। वह चाहे तो हमें गिरफ्तार कर ले। उन्होंने ये भी कह दिया कि अगर सरकार हमारी मांग को पूरी नहीं करती है तो हम आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें