ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

4 बार पलटी मार चुके नीतीश शरणम गच्छामि हो गये हैं, उनके पास बचा क्या है: बिहार दौरे पर निकले RCP सिंह का तीखा हमला

PATNA: जेडीयू से इस्तीफा देने वाले पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष औऱ केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने अपने बिहार दौरे की शुरूआत कर दी है. पार्टी से इस्तीफा देने के साथ ही आरसीपी ने एलान किया था कि

4 बार पलटी मार चुके नीतीश शरणम गच्छामि हो गये हैं, उनके पास बचा क्या है: बिहार दौरे पर निकले RCP सिंह का तीखा हमला
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: जेडीयू से इस्तीफा देने वाले पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष औऱ केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने अपने बिहार दौरे की शुरूआत कर दी है. पार्टी से इस्तीफा देने के साथ ही आरसीपी ने एलान किया था कि वे बिहार का दौरा कर अपने लोगों की राय जानेंगे. आरसीपी ने गुरूवार को इसकी शुरूआत कर दी. आरसीपी जब निकले तो रास्ते में स्वागत करने वालों की भारी भीड़ जुटी. उत्साहित आरसीपी सिंह ने कहा-अब जेडीयू के असली कार्यकर्ताओं के लिए आर-पार की लड़ाई होगी. 


दरअसल, बिहार के कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करने निकले आरसीपी सिंह गुरुवार को नालंदा से गोपालगंज के लिए रवाना हुए. रास्ते में वे छपरा के मशरक पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. वहीं मीडिया से बात करते हुए आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर करारा हमला बोला.  आरपीसी सिंह ने कहा कि नीतीश जी अभी तक चार बार तो अभी तक पलटी मार चुके हैं. 1994, 2013, 2017 और अब 2022 में पाला बदला है. आगे कितने दफे औऱ बदलेंगे इसका पता नहीं. मीडिया ने सवाल पूछा कि क्या आरजेडी में जेडीयू का विलय होगा. आरसीपी बोले-नीतीश कुमार के पास विकल्प क्या बचा है. उनको तो ये करना ही होगा. नीतीश कुमार तो बिल्कुल शरणम गच्छामि हो चुके हैं, उनके या जेडीयू के पास बचा क्या है.


मशरक में अपने समर्थकों के जोश से उत्साहित आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार को जदयू और राजद के बेमेल गठजोड़ से मुक्ति दिलाने और राज्य को तबाह होने से बचाने के लिए आगे आये हैं. लेकिन इस काम को पूरा करने के लिए युवाओं को एकजुट होना पड़ेगा. आरसीपी सिंह ने कहा कि जेडीयू के सारे जमीनी कार्यकर्ता उनके साथ हैं. 


आरसीपी ने कहा कि वे गुरूवार से बिहार भ्रमण पर निकल चुके हैं. वे पूरे राज्य में जाकर जेडीयू के असली कार्यकर्ताओं से राय लेंगे. कार्यकर्ताओं से राय लेने के बाद ही भाजपा में शामिल होकर देश के साथ बिहार के विकास की योजना तैयार होगी. आरसीपी सिंह बोले-जिस दिन से मैंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ा, उसी दिन से जदयू के खात्मे की उल्टी गिनती शुरू हो गई थी. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के जेब की यह पार्टी पूरी तरह राजद की गोद में बैठ गई है. इस पार्टी का विलय राजद में होना तय है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें