ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

12 ज्योतिर्लिंगों में से एक लिंग मैं भी, खरगे के इस बयान पर हमलावर हुई बीजेपी, कहा-सार्वजनिक तौर पर मांफी मांगे कांग्रेस अध्यक्ष

DELHI: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दिल्ली के रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते समय ऐसी बात बोल गये कि अब उस पर बवाल मच गया है। मल्लिकार्जुन के इस बयान

12 ज्योतिर्लिंगों में से एक लिंग मैं भी, खरगे के इस बयान पर हमलावर हुई बीजेपी, कहा-सार्वजनिक तौर पर मांफी मांगे कांग्रेस अध्यक्ष
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दिल्ली के रामलीला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करते समय ऐसी बात बोल गये कि अब उस पर बवाल मच गया है। मल्लिकार्जुन के इस बयान पर बीजेपी हमलावर हो गयी है। 


दरअसल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं हिंदू हूं और मेरा नाम भी मल्लिकार्जुन है। 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक पवित्र लिंग मैं भी हूं। मेरे पिताजी ने मेरा यह नाम रखा था। मल्लिकार्जुन ने अपनी तुलना भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग से कर दी है। जब मल्लिकार्जुन यह बातें मंच से कही तो कार्यकर्ता ताली बजाने लगे।


लेकिन अब वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के इस बयान को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। 17 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही बवाल मच गया। कांग्रेस अध्यक्ष पर बीजेपी हमलावर हो गयी है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला इसे हिंदू धर्म का अपमान बता रहे हैं। 


हिंदुओं की आस्था का अपमान करना तो कांग्रेस की पुरानी आदत है। कांग्रेस पार्टी प्रभू राम का अपमान किया करती थी और लगातार भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल उठाती है। वही आज कांग्रेस ने भगवान शिव को भी नहीं छोड़ा। भगवान शंकर की तुलना कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद से करके शिव का अपमान किया है। बीजेपी ने मांग की है कि इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें